यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Thank You For Coming: पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के लिए नामांकित हुई शहनाज की फिल्म, एकता कपूर ने कही बड़ी बात
Thank You For Coming Nominated for Peoples Choice Award एकता कपूर और अनिल कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड क ...और पढ़ें

HighLights
- 'थैंक यू फॉर कमिंग' पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए नामांकित
- एकता कपूर ने जताई खुशी
- ट्वीट शेयर कर कही ये बात
नई दिल्ली, जेएनएन। Thank You For Coming Nominated for People's Choice Award: रिया कपूर और एकता कपूर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में प्रीमियर हुआ है। इस दौरान इस फिल्म की कास्ट वहां पर इस खुशी को मनाते हुए नजर आई। वहीं, अब इस फिल्म को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।
एकता कपूर ने शेयर किया पोस्ट
हाल ही में एकता कपूर ने इसे लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा 'थैंक यू फॉर कमिंग' को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। वहीं उन्होंने इसके लिए वोट करने को भी कहा।
Nominated for People's Choice Award!
Vote now: https://t.co/HblSZtFKne #ThankYouForComingAtTIFF #TIFF23 #TYFCAtTIFF @bhumipednekar @ishehnaaz_gill #DollySingh @KushaKapila #ShibaniBedi #PradhumanSinghMall @NatashaRastogi5 @gautmik_ @thedivasushant… pic.twitter.com/KoDOhIg7pi
— Ektaa R Kapoor (@EktaaRKapoor) September 16, 2023
फैंस से की पंजाबी में बात
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान 'थैंक यू फॉर कमिंग' की एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सारी लाइमलाइट लूट की। बता दें कि इस साल यह यह एकमात्र भारतीय फीचर फिल्म है जिसका टीआईएफएफ में गाला वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है। इस दौरान उन्होंने कनाडा में अपने फैंस का मोरंजन भी किया और उनके साथ पंजाबी में बात करते हुए भी नजर आईं।
खबरें और भी
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई मूवी की तारीफ
इस वुमन सेंट्रिक फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुई और इस दौरान इस फिल्म को काफी सराहा भी गया है। बता दें कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान 'थैंक यू फॉर कमिंग' के सभी सदस्य एक से बढ़कर एक लुक ने नजर आए।
कब रिलीज होगी शहनाज गिल स्टारर फिल्म
अनिल कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल कपूर के दामाद और रिया कपूर के पति करण बूलानी ने किया है। फिल्म में आपको शहनाज गिल, कुशा कपिला, भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी और डॉली सिंह के साथ-साथ करण कुंद्रा और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।