यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ileana D'Cruz Son: इलियाना डिक्रूज ने Thanksgiving पर दिखाई बेटे की झलक, लाडले के लिए लिखी ये बात
Ileana DCruz Baby Son एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ileana D'Cruz Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज कुछ महीनों पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने एक अगस्त, 2023 को अपने बेटे का दुनिया में स्वागत किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने लाडले की खूबसूरत फोटो फैंस के साथ शेयर की है।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। इलियाना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। अब, इलियाना अपने बेटे कोआ के साथ अपना पहला थैंक्सगिविंग मना रही है, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें: Ileana D'Cruz: 2 महीने का हुआ इलियाना डिक्रूज का बेटा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिखाया लाडले का चेहरा
इलियाना ने थैंक्सगिविंग पर बेटे की तस्वीर की शेयर
आज शुक्रवार की सुबह, इलियाना डिक्रूज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक झलक शेयर की और दिखाया कि वह कैसे कोआ के साथ अपना पहला थैंक्सगिविंग मना रही हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस स्वादिष्ट खाने की प्लेट पकड़े हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने बेटे कोआ के साथ घर पर ही जश्न मनाया है। अगली तस्वीर में उन्होंने बेबी कोआ को दिखाया है।

इलियाना डिक्रूज के कोआ की यह तस्वीर बेहद ही प्यारी है। उनकी क्यूटनेस देख कर हर कोई एक्ट्रेस के लाडले पर फिदा हो रहा है। इस प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए इलियाना ने दिल और बुरी नजर वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, 'बहुत आभारी हूं'।
खबरें और भी
बिन शादी के दिया कोआ को जन्म
बता दें, एक्ट्रेस बिन शादी के मां बनी हैं और इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड माइकल डोलन के बच्चें की जन्म दिया हैं। एक्ट्रेस ने मां बनने से पहले ब्वॉयफ्रेंड संग अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ ही बीच में यह खबर भी आई थी कि एक्ट्रेस ने माइकल से सगाई भी कर ली है।