विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prince Narula ने Youtubers पर लगाया इंडस्ट्री बर्बाद करने का आरोप, कहा- 'ये एक्टिंग नहीं कर सकते'

Published: Wed, 04 Feb 2026 06:37 PM (IST)

रियलिटी शो 'द 50' अपने कंटेंट से ज्यादा कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई को लेकर चर्चा में है। हाल ही ...और पढ़ें

करण पटेल और प्रिंस नरूला द 50 (फोटो-इंस्टाग्राम)

करण पटेल और प्रिंस नरूला द 50 (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'द 50' अपने कंटेंट से ज्यादा फाइट को लेकर चर्चा में है। शो में 50 कंटेस्टेंट हैं। पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया 1 फरवरी को लॉन्च हुए शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे।

प्रिंस ने यूट्यूबर्स पर लगाया आरोप

इस शो में यूट्यूबर्स और एक्टर्स एक ही छत के नीचे कॉम्पटीशन टास्क कर रहे हैं ताकि फैंस प्राइज मनी जीत सकें। हाल ही के एक एपिसोड में प्रिंस नरूला, रिधि डोगरा और करण पटेल यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स पर कमेंट करते नजर आए। उनका कहना था कि यूट्यूबर्स ने इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाया है।

प्रिंस, ऋद्धि और करण पटेल बैठकर खाना खा रहे होते हैं जब प्रिंस कहते है- जबसे इंडस्ट्री में यूट्यूबर्स को लाया गया है ना तबसे इंडस्ट्री खत्म हो गई है। इन्होंने अपनी इंडस्ट्री के लोगों की वैल्यू कम कर दी है।

यह भी पढ़ें- Fans की लग गई लॉटरी! 'The 50' के मेकर्स ने दिया सरप्राइज, अब घर बैठे आप भी जीत सकते हैं 50 लाख रुपये

क्या वाकई फर्जी है यूट्यूबर्स की हाइप

इसके बाद प्रिंस ने इंफ्लूएंसर्स पर कटाक्ष करते हुए कहा, "फिल्म वालों बोल दिया इनके साथ जाके रील बनाओ, इनकी हाइप बढ़ गई, गायकों को बोल दिया जाके इनके साथ रील बनाओ, तुम्हारा गाना चलेगा, इनकी वैल्यू बढ़ा दी। वैल्यू भी ऐसी बढ़ा दी जैसे ये पता नहीं क्या हैं। 12 सेकंड से ऊपर ये एक्टिंग नहीं कर सकते।" कामरे के आगे लेके आओ, ये बोल नहीं पाते कुछ।

इसके बाद ऋद्धि ने अपना तर्क देते हुए कहा कि इन लोगों में एथिक्स नहीं होते हैं। सिर्फ हाइप देकर ही इन्हें आगे बढ़ाया जाता है और एक्टर्स मेहनत करते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

कितने मिलेंगे विजेता को पैसे?

इस टास्क रिलेटेड रियलिटी शो में अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े 50 सेलेब्रिटी एक बड़े से महल में इकट्ठा हैं, जहां उन्हें कई सारे चैलेंजेस दिए जा रहे हैं। दर्शक अपने अनुमान के अनुसार उस प्रतियोगी पर दांव लगाते हैं जिन्हें उन्हें लगता है कि वो जीतेगा। अंत में विजेता के एक प्रशंसक को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। अब तक के कुछ सबसे मजबूत प्रतियोगियों में प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, फैसल शेख, रजत दलाल और दिग्विजय राठी शामिल हैं। 'द 50' शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे आता है।

यह भी पढ़ें- The 50 Premiere: बदलने वाली रियलिटी शो की किस्मत, कब और कहां देखें द फिफ्टी का प्रीमियर?