Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumtaaz: जितेंद्र संग फ्लर्ट करना पड़ता था एक्ट्रेस को भारी, अभिनेत्री मुमताज ने बताया इसका अनकहा राज

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 02:21 PM (IST)

    मुमताज ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने को-स्टार्स के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने राजेश खन्ना जितेन्द्र जैसे एक्टर्स के बारे में डिस्कस क ...और पढ़ें

    Mumtaaz: The actress had to flirt heavily with Jitendra, actress Mumtaz told its untold secret,
    Mumtaaz: The actress had to flirt heavily with Jitendra, actress Mumtaz told its untold secret,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mumtaaz: 70 के दशक में मुमताज बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाती थीं। फैंस में उनकी गजब की दीवानगी थी। ऐसे में मुमताज का नाम भी राजेश खन्ना और शम्मी कपूर जैसे कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ जुड़ा। अब मुमताज ने जितेंन्द्र को लेकर नया खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने सालों बाद बताया है कि क्यों जितेन्द्र के साथ फ्लर्ट करना किसी चुनौती से कम नहीं था।

    'जितेन्द्र के साथ फ्लर्ट करना था बड़ा मुश्किल' - मुमताज

    मुमताज ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ये बताया है कि 70 के दशक में जितेन्द्र से फ्लर्ट करना बहुत मुश्किल था। क्योंकि, उनकी गर्लफ्रैंड शोभना बहुत पजेसिव थीं। उनके साथ कोई फ्लर्ट नहीं कर सकता था। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि, 'जितेन्द्र के साथ फ्लर्ट होना मुश्किल था। उनके साथ कोई फ्लर्ट नहीं कर सकता था। उनकी गर्लफ्रेंट उन्हें लेकर बहुत पजेसिव थीं। वो उनसे शादी करना चाहती थीं पर, जितेन्द्र मेरे लिए बहुत अच्छे थे। उस समय हिरोइनों का वर्ताव मेरे साथ अच्छा नहीं होता था। फिर भी मैं खुश रहती थी।'

    अंजू महेन्द्रू रखती थीं राजेश खन्ना का ध्यान

    मुमताज ने राजेश खन्ना और अंजू महेन्द्रू के रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया, 'मुझे ये जानकर आश्चर्य हुआ कि वो राजेश खन्ना की बहुत अच्छी तरह से देखभाल करती थीं। वो वास्तव में उनकी केयर करती थीं। मयूर और मैं राजेश खन्ना से मिलने जाया करते थे और दोनों के साथ डिनर और ड्रिंक भी किया करते थे। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो अलग हो जाएंगे। आप उनके जैसी किसी महिला के साथ सिर्फ एक दिन में रिश्ता कैसे खत्म कर सकते हैं। उनका ऐसा करना ठीक नहीं था। अगर आपकी किसीसे नहीं बन रही है तो आपको उस व्यक्ति को कॉल करना चाहिए, उससे मिलना चाहिए और उसे अपनी बात बतानी चाहिए।'

    बता दें कि 7 साल तक अंजू महेन्द्रू के साथ रिलेशनशिप में रहे राजेश खन्ना ने उनसे अलग होने के एक साल बाद ही 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी।

    शादी के बाद मुमताज ने छोड़ी एक्टिंग

    मुमताज ने साल 1974 में मयूर मेधवानी से शादी की थी जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। वहीं जितेन्द्र ने 1974 में गर्लफ्रेंड शोभना से शादी की थी। अब दोनों दो माता-पिता और दादा-दादी की रिस्पॉन्सिबिलिटी संभाल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Gulmohar: गुलमोहर का ट्रेलर हुआ रिलीज, मनोज वाजपेयी की मां के रोल में दिखीं शर्मिला टैगोर