Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Archies: खुशी कपूर ने 'आर्चीज' के सेट से शेयर की ऐसी तस्वीरें, पिता बोनी कपूर ने यूं किया रिएक्ट

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2022 06:27 PM (IST)

    The Archies एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर इन दिनों ऊटी में अपनी आगामी फिल्म के द आर्चीज के शेड्यूल की शूटिंग कर रही हैं। अब उन्होंने ऊटी शेड् ...और पढ़ें

    Khushi Kapoor shared pictures from sets of 'Archies'.
    Khushi Kapoor shared pictures from sets of 'Archies'.

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Archies: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के फूटस्पेट्स को फ्लो करती हुई दिख रही हैं। खुशी अपनी बहन की तरह फैंस को वक्त वक्त अपने काम से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

    इन दिनों वो अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग के सिलसिले में ऊटी गई हुई हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वहां से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। जिनमें वो ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए पोज देती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में खुशी कपूर मुस्कुराते हुए साइड पोज दे रही हैं, इस दौरान वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

    खुशी कपूर की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों को देखते ही देखते कई हजार लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इन लेटेस्ट फोटोज को देख कर एक्ट्रेस के पिता भी खुद को अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए हैं। बोनी कपूर के अलावा संजय कपूर, महीप कपूर, सुहाना खान और शानाया कपूर ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

    वहीं, पिछले महीने खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म से उनका फर्स्ट लुक और फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें सभी किरदार कमाल के लग रहे थे। इस फिल्म में खुशी कपूर बेट्टी कपूर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। जबकि सुहाना खान वेरोनिका लोज, तो अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज के पेप कॉमिक्स स्टैंडअलोन किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म के किरदारों को लेकर आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

    अगले साल रिलीज होगी फिल्म

    जानकारी के अनुसार जोया अख्तर ने पिछले साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। द आर्चीज कॉमिक्स के हिंदी रूपांतरण है, जो 60 के दशक में स्थापित म्यूजिकल लाइव-एक्शन पर बेस्ड होगी। इस फिल्म को जोया अख्तर, रीमा कागती और शरद देवराजन द्वारा टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाया जा रहा है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म अगले साल, 2023 में रिलीज होगी।