Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Archies: बेटी Suhana Khan के सपोर्ट में Shah Rukh Khan, 'द आर्चीज' के प्रीमियर में फैमिली संग हुए शामिल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 10:41 PM (IST)

    The Archies Premiere सुपरस्टार शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही फिल्म द आर्चीज के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इससे पहले आज मुंबई ...और पढ़ें

    द आर्चीज के प्रीमियर में पहुंची शाह रुख खान की फैमिली (Photo Credit-Pallav Paliwal)
    द आर्चीज के प्रीमियर में पहुंची शाह रुख खान की फैमिली (Photo Credit-Pallav Paliwal)

    HighLights

    1. 'द आर्चीज' के प्रीमियर में शाह रुख खान ने की शिरकत
    2. सुहाना खान को सपोर्ट करने पहुंची किंग खान की फैमिली
    3. ये सेलेब्स भी आए नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shah Rukh Khan At The Archies Premiere: हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान इस दिनों फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिन बाद इस फिल्म के जरिए सुहाना बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इस बीच मंगलवार को मुंबई में 'द आर्चीज' का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया है।

    इस प्रीमियर में शाह रुख खान अपने पूरे परिवार के साथ बेटी सुहाना खान को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। इस दौरान किंग खान की फैमिली की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

    'द आर्चीज' के प्रीमियर में शाह रुख खान ने की शिरकत

    लंबे समय से डायरेक्टर जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इंडस्ट्री के तमाम स्टारकिड्स के डेब्यू की वजह से जोया की 'द आर्चीज' काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में 'डंकी' फिल्म कलाकार शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं। इस बीच मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 5 दिसंबर यानी आज 'द आर्चीज' का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया है।

    इस खास मौके पर शाह रुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, और दोनों बेटे आर्यन और अबराम के साथ स्पॉट हुए हैं। बेटी सुहाना और फैमिली संग किंग खान की लेटेस्ट तस्वीरों मशहूर सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने शेयर किया है।

    रेड कलर गाउन में सुहाना अपनी फैमिली में सबसे हटके और कमाल की दिख रही हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर शाह रुख की फैमिली की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

    खबरें और भी

    ये सेलेब्स भी हुए 'द आर्चीज' के प्रीमियर में शामिल

    शाह रुख खान और उनकी फैमिली के अलावा 'द आर्चीज' के प्रीमियर में हिंदी सिनेमा तमाम फिल्मी सितारों का मेला लगा हुआ है।

    जिसमें अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ, रणबीर कपूर नीतू सिंह, बॉबी देओल, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- The Archies: मां Sridevi का 10 साल पुराना गाउन पहने दिखीं Khushi Kapoor, 'द आर्चीज' प्रीमियर में लूटी महफिल