विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The B***ds of Bollywood के सेट पर आर्यन खान की सख्ती से इरिटेट हो गए थे बॉबी देओल, ऑन-स्क्रीन पत्नी का खुलासा!

Published: Sun, 11 Jan 2026 09:57 AM (IST)

28 साल के आर्यन खान (Aryan Khan) ने पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The B**ds ...और पढ़ें

आर्यन खान को लेकर गौतमी कपूर का खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आर्यन खान को लेकर गौतमी कपूर का खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आर्यन खान ने खुद डायरेक्ट की थी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

  2. आर्यन खान की वजह से इरिटेट हो गए थे बॉबी देओल

  3. गौतमी कपूर ने सीरीज में निभाया था बॉबी की पत्नी का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने जिस तरह अपनी पहली वेब सीरीज The B**ds of Bollywood को डायरेक्ट किया, उसे देख हर कोई हैरान रह गया। यहां तक कि कुछ लोग तो पूछने लगे कि क्या वाकई इस सीरीज को उन्होंने डायरेक्ट किया या फिर कोई घोस्ट डायरेक्टर भी था। 

अब सीरीज में अनु तलवार की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) ने बॉबी देओल के साथ काम करने के अनुभव के साथ-साथ यह भी रिवील किया है कि आर्यन खान ने सीरीज डायरेक्ट किया है या फिर कोई घोस्ट डायरेक्टर था।

क्या आर्यन खान नहीं थे सीरीज के डायरेक्टर?

गौतमी कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में आर्यन खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 24-25 की उम्र में आर्यन में जिस तरह की क्लैरिटी और मैच्योरिटी थी, उससे वह हैरान थीं। गौतमी ने बताया कि लोग सीरीज देख यह मानने को तैयार नहीं थे कि आर्यन ने ही उसे डायरेक्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा, "बहुत से लोगों ने पूछा कि 'क्या आर्यन ने इसे खुद डायरेक्ट किया है या किसी और ने घोस्ट डायरेक्ट किया है?' हमने इसके लिए 20 घंटे शूटिंग की थी। जिस तरह से उन्होंने इसे डायरेक्ट किया है, उसके लिए उन्हें सलाम। मैं साफ कर दूं, शो में हर एक चीज आर्यन ने की है। कई स्टंट तो वह खुद करके एक्टर्स को दिखाते थे।"

यह भी पढ़ें- कितना बदतमीज आदमी... मनोज पाहवा से Aryan Khan ने दिलवाई थी गाली, Shah Rukh Khan ने दी थी मंजूरी

Gautami Kapoor

बॉबी देओल सेट पर हो गए थे इरिटेट

गौतमी कपूर ने बताया कि बॉबी देओल के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस कैसा था? उन्होंने अभिनेता के बारे में बताया कि वह टेक लेने की वजह से अक्सर इरिटेट हो जाते थे। आर्यन अपने परफेक्शन के लिए काफी सख्त थे। उन्होंने कहा, "वह (बॉबी) शांत और कम बोलने वाले इंसान हैं। हमारे साथ में बहुत सारे सीन थे, लेकिन उन्होंने मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं कराया कि 'मैं लॉर्ड बॉबी देओल हूं'। ऐसा कुछ नहीं था, वह बहुत नॉर्मल थे। वह भी उतना ही इरिटेट हो जाते थे। आर्यन परफेक्शन के मामले में बहुत सख्त हैं, इसलिए कभी 1-2 टेक नहीं होते थे, हमेशा 10-15 टेक होते थे। हम सब इसमें लगे रहते थे, चाहे वह बॉबी देओल हों, मनोज बावा हों, या कोई भी।"

यह भी पढ़ें- Aryan Khan ने जीता पहला अवॉर्ड, बोले- शाह रुख खान के लिए नहीं...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।