यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Bhootnii: '45 रात, 10 से 11 घंटे पेड़ से लटके...' चुड़ैल बनकर गलत फंसी, Mouni Roy का हुआ बुरा हाल
मौनी रॉय की फिल्म भूतनी अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस हॉरर फिल्म में मौनी के अलावा संजय दत्त पलक तिवारी सनी सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मौनी ...और पढ़ें

HighLights
- कब रिलीज होगी फिल्म?
- मौनी रॉय बनी हैं भूतनी
- संजय दत्त भी आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ (The Bhootnii) की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सनी सिंह और अन्य कलाकार नजर आएंगे। रिलीज की डेट नजदीक आने के साथ ही,एक्ट्रेस जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुट गई हैं।
मौनी रॉय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पर्दे के पीछे की तस्वीरें और वीडियो क्लिप शेयर की हैं,जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 45 रातों तक लगातार 10 से 11 घंटे तक हार्नेस में लटके रहने के दौरान सीन शूट किया। उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें हार्नेस के साथ संघर्ष करना पड़ा, लेकिन आखिरकार सब कुछ लय में आ गया।
एक्ट्रेस ने लिखा मजेदार कैप्शन
द भूतनी में मौनी रॉय ने 'मोहब्बत' नाम की भूत का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने सेट से जो तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, उनमें वो हवा में लहराते हुए नजर आ रही हैं। एक वीडियो क्लिप में वह हवा में तैरती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में हार्नेस से बंधे हुए होने पर उनका स्टंट साफ देखा जा सकता है। एक सीन में वो संजय दत्त के किरदार के साथ लड़ाई करती हुई दिखाई देंगी। अपने कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा -हर रात पेड़ों के बीच 'सचमुच घूमते' थे। 45 रातों तक, मैंने गुरुत्वाकर्षण के साथ डांस किया, एक बार में 10/11 घंटे- मैं और मेरा हार्नेस, पहले हम पार्टनर्स नहीं थे। लेकिन चोटों और संतुलन के साथ हम लय में आ गए। अब यह मुझे भाग्य से भी ज्यादा मजबूती से पकड़ता है और मुझे कैफीन से कहीं बेहतर तरीके से ऊपर उठाता है!!!!! हमने हर रात खुद को पेड़ से ऐसे ही टांग दिया था।
यह भी पढ़ें: The Bhootnii करने से पहले संजय दत्त से डरी हुई थीं Mouni Roy! शूटिंग के बाद कैसे बदली एक्ट्रेस की राय?
View this post on Instagram
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
मौनी रॉय की सबसे अच्छी दोस्त और अभिनेत्री दिशा पटानी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा,"इंतजार नहीं कर सकती," साथ में उन्होंने फायर इमोजी भी बनाया। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी अपना समर्थन दिखाया और लिखा, "वाह!" एक फैन ने कमेंट किया,"अंधेरे की रानी वापस आ गई है," जबकि एक अन्य ने लिखा, "मोहब्बत देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"
.jpg)
खबरें और भी
कब रिलीज होगी फिल्म?
सिद्धांत सचदेव द्वारा लिखित और निर्देशित भूतनी का निर्माण दीपक मुकुट और संजय दत्त ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह, आसिफ खान और यूट्यूबर बेयूनिक मुख्य भूमिका में हैं। यह 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।