विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैंने नंबर ब्लॉक...Diplomat की सादिया खतीब को ऑफर हुआ था इम्तियाज अली की फिल्म में बड़ा रोल, इस वजह से छूटा

Published: Thu, 27 Mar 2025 05:54 PM (IST)

साल 2018 में इम्तियाज अली की एक फिल्म आई थी नाम था लैला -मजनू। इस फिल्म में लीड किरदार तृप्ति ...और पढ़ें

सादिया खतीब को ऑफर हुआ था ये रोल (Photo: Instagram)
सादिया खतीब को ऑफर हुआ था ये रोल (Photo: Instagram)

HighLights

  1. कौन हैं सादिया खतीब?
  2. डिप्लोमैट में निभाया लीड रोल
  3. एक्ट्रेस ने नंबर किया ब्लॉक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री सादिया खतीब को द डिप्लोमैट में अपने अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिल रही है। अभिनेत्री ने फिल्म में पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय मुस्लिम महिला की भूमिका निभाई है। उनके किरदार का नाम उज्मा अहमद है। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम भी हैं।

अब, सादिया ने खुलासा किया है कि उन्हें लैला मजनू में एक रोल ऑफर हुआ था,लेकिन वह ये रोल नहीं निभा पाईं क्योंकि उन्होंने कास्टिंग कॉल का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

सादिया ने क्या कहा?

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह सच है कि उन्हें पहले रोमांटिक ड्रामा फिल्म में लैला का किरदार ऑफर किया गया था, तो सादिया ने कहा, "हां। मैं इंजीनियरिंग की छात्रा थी। मैं जम्मू और कश्मीर से हूं और मुझे अभिनय का कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने मुझे लैला का किरदार निभाने के लिए कहा और मैंने यह सोचकर नंबर ब्लॉक कर दिया कि यह एक फर्जी कॉल है। कल्पना कीजिए कि अगर आप एक छोटे शहर में रह रहे हैं, तो क्या आपको पता होगा कि मुंबई में वास्तव में कौन कास्टिंग कर रहा है? यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग हो सकता है!"

यह भी पढ़ें: The Diplomat Collection Day 11: आईपीएल के बीच लड़खड़ाई जॉन अब्राहम की फिल्म, सोमवार को इतनी हुई कमाई

बाद में किस अभिनेत्री को ऑफर हुआ रोल

इसके बाद लैला का रोल तृप्ति डिमरी के पास चला गया। फिल्म में उनके साथ अविनाश तिवारी भी थे। फिल्म डिप्लोमैट में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सादिया ने बताया कि वो पहले कभी उस व्यक्ति से नहीं मिलीं जिसका रोल उन्होंने पर्दे पर निभाया। सादिया ने बताया कि डायरेक्टर ऐसा चाहते थे।

जो स्क्रिप्ट में लिखा था वहीं किया - सादिया

अभिनेत्री ने कहा, “फिल्म रिलीज होने के बाद, मैं उनसे पहली बार एक प्रमोशनल पॉडकास्ट में मिली थी। मेरे निर्देशक को पूरा यकीन था और वह नहीं चाहते थे कि मैं उनसे मिलूं। उन्होंने मुझसे वही करने को कहा जो स्क्रिप्ट चाहती है। मैंने भी वहीं इमोशन्स पकड़े और सोचा कि अगर मैं उस स्थिति में फंस जाती तो मैं क्या करती?

कौन हैं सादिया खतीब?

सादिया खतीब ने साल 2020 में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी। फिल्म में उनके काम को भी काफी सराहा गया था। डेब्यू फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर फॉर बेस्ट डेब्यू कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था हालांकि वो जीत नहीं पाई थीं।

यह भी पढ़ें: The Diplomat Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर 'द डिप्लोमैट' का यूटर्न, संडे को कमाई में छावा को दे डाली टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।