विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT पर कब और कहां रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'The Diplomat', रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है फिल्म की कहानी

Published: Sat, 15 Mar 2025 02:08 PM (IST)

जॉन अब्राहम की फिल्म डिप्लोमैट आखिरकार होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उनकी अदाकारी ...और पढ़ें

द डिप्लोमैट में जॉन अब्राहम (Photo: Instagram)
द डिप्लोमैट में जॉन अब्राहम (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डिप्लोमैट
  2. जॉन अब्राहम ने निभाया है लीड रोल
  3. क्या है फिल्म की कहानी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जॉन अब्राहम के लीड रोल वाली फिल्म द डिप्लोमैट 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जॉन अब्राहम जे.पी. सिंह की भूमिका नजर आए। फिल्म की कहानी पाकिस्तानी के शहर इस्लामाबाद में सेट की गई है।

क्या है डिप्लोमैट की कहानी?

वास्तविक जीवन की राजनीतिक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित, यह फिल्म कूटनीति और अंतरर्राष्ट्रीय संबंधों की जटिल दुनिया में उतरती है। इसके साथ ही यह उन व्यक्तिगत संघर्षों पर भी प्रकाश डालती है जिनका सामना राजनयिक अपने उच्च-दांव वाले पेशे में करते हैं। शॉर्ट में समझे तो 'द डिप्लोमैट' एक भारतीय राजनयिक के पाकिस्तान से भारतीय लड़की को वापस लाने के प्रयासों की सच्ची कहानी पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: The Diplomat Box Office Day 1: होली पर जॉन अब्राहम की फिल्म का रंग पड़ा फीका, पहले दिन हुई इतने करोड़ की कमाई

ओटीटी पर कहां रिलीज होगी फिल्म?

वहीं अब फिल्म की ओटीटी रिलीज का रास्ता भी अब लगभग तय हो गया है। खबरों की मानें तो फिल्म का थिएटर रन पूरा होने के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएटर रन के 90 दिनों बाद फिल्म ओटीटी पर आ जाएगी।

क्या है फिल्म की स्टार कास्ट

जॉन अब्राहम के अलावा फिल्म में सादिया खतीब, रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान शिवम नायर ने संभाली है। फिल्म में जॉन इस्लामाबाद में भारत के पूर्व उप उच्चायुक्त जेपी सिंह की भूमिका निभाई है।

जॉन अब्राहम की हो रही फिल्म में तारीफ

इस फिल्म की सबसे मजबूत पकड़ जॉन अब्राहम का किरदार है। मूवीज में अपनी मार-धाड़ वाली इमेज के लिए जाने जाने वाले जॉन इस फिल्म में एकदम विपरीत शांत डिप्लोमैट के किरदार में नजर आए। इसके अलावा फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ने भी बेहतरीन काम किया है। बता दें कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम बतौर निर्माता भी जुड़े हैं।

मद्रास कैफे और बाटला हाउस के बाद ये जॉन अब्राहम की तीसरी ऐसी फिल्म है जिसमें उन्होंने समझदारी से स्क्रिप्ट चुनने का काम किया है और किरदार को बखूबी निभाया है। बीच-बीच में फिल्म के कुछ ऐसे भी सीन्स हैं जो दर्शकों को रुला देंगे।

यह भी पढ़ें: The Diplomat Review: सच्‍ची घटना पर बनी प्रेरक कहानी, मजेदार संवादों के साथ बताई पड़ोसी मुल्क की हकीकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।