Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का खुलासा, Sara Ali Khan और Aditya Roy Kapur करने वाले हैं शादी?

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 08:33 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 के दूसरे एपिसोड में मेट्रो इन दिनों की स्टार कास्ट एक साथ आई। इसमें अनुपम खेर नीना गुप्ता पंकज त्रिपाठी को ...और पढ़ें

    सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर करेंगे शादी (फोटो-इंस्टाग्राम)
    सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर करेंगे शादी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कपिल शर्मा के शो पर आई मेट्रो इन दिनों की टीम
    2. कपिल शर्मा ने शादी पर मारा जोक
    3. जल्द शादी करेंगे आदित्य और सारा?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हंसी के ठहाको के साथ कपिल शर्मा का शो अपनी सीजन 3 के साथ नेटफ्लिक्स पर वापस आ गया है। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान गेस्ट बनकर आए थे। अब दूसरे एपिसोड में मेट्रो इन दिनों की टीम फिल्म का प्रमोशन करने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर पहुंची।

    कपिल ने सारा अली खान की शादी पर क्या कहा?

    इस एपिसोड में अनुपम खेर,नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख और निर्देशक अनुराग बसु जैसे कई कलाकार शामिल हैं। वहीं इस बीच बातों ही बातों में कपिल ने एक ऐसा जोक मारा जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

    यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के शो में अर्चना पूरन सिंह से ज्यादा मोटी रकम ले रहे सिद्धू पाजी? फीस देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

    आदित्य रॉय कपूर की टांग खींचने लगे कपिल

    आदित्य रॉय कपूर से उनकी डेटिंग लाइफ पर मजाक करते हुए कपिल मजाकिया अंदाज में सवाल करते है। कपिल शर्मा ने एक मजेदार पैटर्न बनाया, "तो दोस्तों आपको मजादार चीज बताता हूं, आप सबने नोटिस तो किया होगा, फितूर में आदित्य ने कैटरीना के साथ काम किया, उनकी शादी हो गई, सड़क 2 में इनमें आलिया के साथ काम किया, आलिया की शादी हो गई। नाइट मैनेजर में इन्होनें शोभिता के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई, तो सारा...इसके बाद?”

    सारा ने पलट दिया सवाल

    इससे पहले कि दर्शक सोचा कि आदित्य शरमाएंगे और इस पर हंसेंगे, इतने में सारा सवाल को ही फ्लिप कर देती हैं और कहती हैं,"मैंने रणवीर के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। वरुण के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई, विक्रांत के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई, विक्की के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई, तो असल में बचना तो आदि को चाहिए!" इसके बाद से फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या आदित्य और सारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? क्या कपिल ने दोनों की शादी की ओर इशारा किया है?

    खबरें और भी

    खैर बात चाहें जो भी हो वो तो आपको पता चल ही जाएगी। फिलहाल आपको अपकमिंग एपिसोड में हंसी,सरप्राइज और बहुत सारे फन का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। ये एपिसोड 28 जून को नेटफ्लिक्स पर लाइव हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Kapil Sharma Fees: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक एपिसोड के लिए इतने करोड़ रुपये फीस ले रहे कॉमेडियन, जानकर उड़ जाएंगे होश