यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Great Indian Family से पहले मानुषी छिल्लर का लंदन में जलवा, London Fashion Week 2023 में किया डेब्यू
London Fashion Week 2023 मानुषी छिल्लर की अगली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं जबकि मानुषी फी ...और पढ़ें

HighLights
- मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था
- अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज से डेब्यू किया
- विक्की कौशल के साथ उनकी पहली फिल्म है
नई दिल्ली, जेएनएन। द ग्रेट इंडियन फैमिली में फीमेल लीड रोल निभा रहीं मानुषी छिल्लर ने फिल्म की रिलीज से पहले एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने लंदन फैशन वीक में डिजाइनर रॉकी स्टार के लिए रैम्प वॉक किया और शो स्टॉपर बनीं।
इस मौके के लिए मानुषी ने फुल स्लीव ब्लैक गाउन पहना। नेक डिजाइन गोल था। लंदन फैशन वीक में डेब्यू से मानुषी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पुख्ता हुई है। अपने डेब्यू को लेकर मानुषी ने एएनआई से कहा था-
लंदन फैशन वीक में अपन डेब्यू को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना गर्व की बात है।
मानुषी ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद 2022 में आयी फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू किया। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार टाइटल रोल में थे, जबकि मानुषी ने राजकुमारी संयोगिता का रोल निभाया था।
यह भी पढ़ें: Sahibaa Song- 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का नया गाना 'साहिबा' रिलीज, सॉन्ग में दिखी विक्की कौशल की कमेस्ट्री
View this post on Instagram
द ग्रेट इंडियन फैमिली में आएंगी नजर
अब उनकी दूसरी फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली रिलीज होने वाली है, जिसमें विक्की कौशल के साथ वो फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो सोशल इशू को भी एड्रेस करती है।
खबरें और भी
फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। फिल्म की कहानी भजन कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हिंदू भजन गायक है, मगर बाद में उसे पता चलता है कि वो जन्म से मुसलमान है। द ग्रेट इंडियन फैमिली, यशराज फिल्म्स के साथ मानुषी की दूसरी फिल्म है। यशराज के साथ वो एक और फिल्म कर रही हैं, जिसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
पाइपलाइन में हैं मानुषी की ये फिल्में

इसके बाद मानुषी वरुण तेज के साथ ऑपरेशन वेलेंटाइन में नजर आएंगी। यह फिल्म 8 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। ऑपरेशन वेलेंटाइन तेलुगु के साथ हिंदी में भी आएगी। वरुण तेज इस फिल्म से हिंदी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार इंडियन एयरफोर्स पायलट का है। वहीं, मानुषी रडार ऑफिसर के रोल में हैं। जॉन अब्राहम के साथ उनकी तेहरान भी पाइपलाइन में है।