Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Kaushal: शादीशुदा जिंदगी को लेकर विक्की कौशल ने फिर किया खुलासा, बताया कटरीना कैफ को पसंद है ये डिश

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 11:02 PM (IST)

    Vicky Kaushal And Katrina Kaif एक्टर विक्की कौशल जल्द ही फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आने वाले हैं। इस दौरान वो लगातार अपनी फिल्म का प्रोमोशन क ...और पढ़ें

    Vicky Kaushal And Katrina Kaif (Photo Credit: Instagram)
    Vicky Kaushal And Katrina Kaif (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. कटरीना कैफ संग रिश्ते पर विक्की ने किया नया खुलासा
    2. दोनों को पसंद है एक दूसरे के खाने की चीजें
    3. गुड न्यूज वाले सवाल का भी दिया था जवाब

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Great Indian Family Actor Vicky Kaushal: अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान वह फिल्म के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने और कटरीना कैफ से जुड़े कई किस्सों को फैंस के साथ शेयर किया है।

    खाने को लेकर शेयर किया मजेदार किस्सा

    जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आने वाले एक्टर विक्की कौशल ने एएनआई से बातचीत करते हुए कटरीना कैफ के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का बड़ा ही मजेदार किस्सा शेयर किया है। बता दें कि विक्की और कटरीना दोनों ही अलग-अलग कल्चर से आते हैं। विक्की कौशल जहां पंजाबी मुंडे हैं, वहीं कटरीना काफी अलग हैं। ऐसे में दोनों के रहन-सहन में काफी फर्क है।

    यह भी पढ़ें: KBC 15: शादी में कटरीना ने ही क्यों तय किया था मेन्यू, विक्की कौशल ने बताई मजेदार वजह, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

    इसी से जुड़ी बात करते हुए एक्टर ने बताया कि पहले सिर्फ उन्हें मक्खन और परांठे खाने पसंद थे, लेकिन अब कटरीना को भी यह खाना पसंद है। इसके आगे बात करते हुए विक्की बोले कि पहले मुझे पैनकेक समझ नहीं आते थे, लेकिन अब मुझे पैनकेक काफी पसंद हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    गुड न्यूज पर भी दिया था जवाब

    कुछ दिनों पहले जब एक्टर से पूछा गया था कि क्या उनके परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से कटरीना कैफ पर 'गुड न्यूज' देने का प्रेशर आया है, तो इसका भी जवाब विक्की कौशल ने दिया था। उन्होंने कहा 'नहीं कोई भी नहीं डाल रहा, वैसे वो बड़े कूल हैं'। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अपने और कटरीना के रिश्ते के बारे में उन्होंने घर पर सबसे पहले किसे बताया था।

    खबरें और भी

    इस तारीख पर रिलीज होगी 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'

    अभिनेता विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते दिन ही इस फिल्म का गाना 'साहिबा' रिलीज किया गया था। इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं, इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' भी रिलीज किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: Sahibaa Song: 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का नया गाना 'साहिबा' रिलीज, सॉन्ग में दिखी विक्की कौशल की कमेस्ट्री