विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Immortal Ashwatthama से विक्की कौशल के एग्जिट के बाद पुष्पा 2 एक्टर आएंगे नजर? मेकर्स से बातचीत

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 12 May 2023 04:38 PM (IST)

The Immortal Ashwatthama उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर की फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा लगातार चर्चा में बनी ...और पढ़ें

The Immortal Ashwatthama After Vicky Kaushal and Ranveer Singh Exit Pushpa 2 Star Allu Arjun/Instagram
The Immortal Ashwatthama After Vicky Kaushal and Ranveer Singh Exit Pushpa 2 Star Allu Arjun/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। The Immortal Ashwatthama: उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब निर्देशक आदित्य धर फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म अभी से ही चर्चा में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए लीड के तौर पर सबसे पहले विक्की कौशल का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते इस फिल्म से अपना पल्ला झाड़ लिया।

विक्की कौशल के एग्जिट होने के बाद खबरों के अनुसार फिल्म के लिए रणवीर सिंह को मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन जल्द ही वह भी इस फिल्म का हिस्सा बनने की रेस से बाहर हो गए। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स साउथ के सुपरस्टार से द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के लिए बात कर रहे हैं।

इस साउथ स्टार संग काम करेंगे आदित्य धर?

बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और रणवीर सिंह के द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा से बाहर होने के बाद अब मेकर्स ने पुष्पा-द रूल के एक्टर और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को मुख्य भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की आदित्य धर और जियो स्टूडियो से इस फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, मेकर्स या फिर एक्टर की तरफ से फिल्म का हिस्सा बनने पर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

अगर अल्लू अर्जुन आदित्य धर के साथ इस फिल्म के लिए हाथ मिलाते हैं, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बता दें कि आदित्य धर ने विक्की कौशल संग मिलकर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।

जल्द ही पुष्पा: द रूल में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के एक बड़े स्टार हैं। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज से पहले उनकी तेलुगु, तमिल में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन इस फिल्म के बाद वह पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं।

पुष्पा: द राइज ने इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म के बाद अब फैंस इसके सेकंड पार्ट पुष्पा: द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर अप्रैल में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज हुई थी।