Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivek Agnihotri ने एक्सीडेंट के बाद बताया पल्लवी जोशी का हाल, कहा- पैर पर कार चढ़ गई है और हड्डी...

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 10:12 AM (IST)

    बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने द वैक्सीन वॉर फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु मलयालम कन्नड़ औ ...और पढ़ें

    Photo Credit : Vivek Agnihotri Pallavi Joshi twitter
    Photo Credit : Vivek Agnihotri Pallavi Joshi twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Kashmir Files Vivek Agnihotri On Wife Pallavi Joshi Accident: 'द कश्मीर फाइल्स' एक्ट्रेस पल्लवी जोशी का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया है। उनका एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब वो अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। इस मूवी का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं। पल्लवी के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ जब शूटिंग सेट पर एक गाड़ी के आउट ऑफ कंट्रोल हो गया था। उस गाड़ी ने पल्लवी को टक्कर मारी, जिसकी वजह से उन्हें चोट आई। वहीं अब उनके पति और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर फैंस को न सिर्फ धन्यवाद कहा, बल्कि उनकी तबियत के बारे में भी बताया।

     Photo Credit : Vivek Agnihotri Pallavi Joshi twitter

    एक्सीडेंट के बाद भी लंगड़ाते हुए पहुंची सेट पर

    डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर एक पोस्ट शेयर कर अपनी पत्नी पल्लवी जोशी का हाल बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'पल्लवी जोशी की तरफ से, मैं उनके सभी शुभचिंतकों और फैंस को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। शूटिंग के दौरान एक कार उनके पैर पर चढ़ गई थी। ऐसे में हड्डी को ठीक होने में लंबा समय लगेगा, लेकिन आज वह अपना शॉट देने के लिए सेट पर पहुंची और लंगड़ा कर चल रही थीं। शो जारी रहना चाहिए।' विवेक के इस पोस्ट के बाद फैंस को पल्लवी के हेल्थ के बारे में पता चला। वहीं, फैंस इस पर कमेंट कर पल्लवी के जल्द ठीक होने की बात लिख रहे हैं।

    'द वैक्सीन वॉर' की कहानी है बेहद दिलचस्प

    'द कश्मीर फाइल्स' के बाद एक​ बार फिर विवेक अग्निहोत्री एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो सीधा लोगों से जुड़ी है। ​विवेक की आने वाली फिल्म का नाम 'द वैक्सीन वॉर' है। इस फिल्म की घोषणा कुछ दिनों पहले ही पल्लवी जोशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। द वैक्सीन वॉर में कोरोना काल के समय को और साथ ही भारतीय बायो साइंटिस्ट और स्वदेशी वैक्सीन में डिटेल्स में दिखाया जाएगा। इस फिल्म को 15 अगस्त, 2023 में रिलीज किया जाएगा।