Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘बॉलीवुड का फिर से बुरा दौर शुरू', विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट ने किया लोगों को हैरान

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 11:29 PM (IST)

    Vivek Agnihotri Slams Bollywood Stars And Box Office Collection विवेक अग्निहोत्री पिछले काफी समय से अपनी नई फिल्म द वैक्सीन वॉर को लेकर चर्चा में हैं। ...और पढ़ें

    Photo Credit : Vivek Agnihotri Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Vivek Agnihotri Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Agnihotri Slams Bollywood Stars And Box Office Collection: साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद से ही इसके डायरेक्टर और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। विवेक अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि, कई बार उन्हें इसकी वजह से ट्रोल भी किया जाता है। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बोले विवेक अग्निहोत्री

    सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘भोला‘ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर उम्मीद की गई थी कि ये बॉक्स ऑफिस बंपर कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, अब विवेक अग्निहोत्री ने इशारों ही इशारों में बिना नाम लिए हिंदी फिल्मों के कलेक्शन को लेकर तंज कसा है। उनका एक लेटेस्ट ट्वीट इस वक्त ट्विटर पर काफी चर्चा में बना हुआ है।

    विवेक ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर किया ऐसा ट्वीट

    विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘बॉलीवुड का बुरा हाल दोबारा हो गया है। ऐसा लगता है जैसे पूरी इंडस्ट्री उन सेलेब्स को इतनी ज्यादा फीस देकर खुश है, जो एक ओपनिंग की गारंटी नहीं दे सकते। स्टार्स के वैनिटी और लाइफस्टाइल में ज्यादातर पैसा बर्बाद होता है। आखिर क्या गलत हो रहा है?'

    ब्लॉकबस्टर रही द कश्मीर फाइल्स

    बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ने बीते साल सबसे ज्यादा कमाई की थी। विवेक की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 252.90 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, विवेक अग्निहोत्री पिछले काफी समय से अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन अब खबर है कि इसकी रिलीज डेट बदली जाएगी।

    खबरें और भी