Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर ने किया धुरंधर का रिव्यू, बोले- 'दिमाग चकरा गया'

    Updated: Mon, 05 Jan 2026 02:58 PM (IST)

    फिल्म धुरंधर को लेकर सिर्फ क्रिटिक्स और ऑडियंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी क्रेजी नजर आए हैं। अब इस कड़ी में नया नाम द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक रंजन ...और पढ़ें

    विवेक अग्निहोत्री और धुरंधर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विवेक अग्निहोत्री और धुरंधर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर को लेकर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री

    2. आदित्य धर को लेकर निर्देशक ने कही ये बात

    3. फिल्म को देखकर कैसा रहा अग्निहोत्री का रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर ने धुरंधर जैसा एक मास एंटरटेन पैकेज बनाया है, जिसकी चर्चा रिलीज के एक महीने के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक हर किसी ने रणवीर सिंह की इस मल्टी स्टारर मूवी की तारीफों में कसीदे पढ़े हैं। सिर्फ सिनेप्रेमी ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी धुरंधर के मुरीद होते हुए नजर आए हैं।

    अब धुरंधर की प्रशंसा द कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बनाने वाले निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने की है। विवेक ने धुरंधर की तारीफ में सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। 

    धुरंधर के मुरीद हुए विवेक अग्निहोत्री

    विवेक अग्निहोत्री हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर्स में से एक हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। मसला कोई भी विवेक अपनी राय को रखने से पीछे नहीं हटते हैं। जहां तमाम सेलेब्स धुरंधर का रिव्यू कर रहे थे, तो इस मामले में भला विवेक अग्निहोत्री कैसे पीछे रह सकते हैं।

    vivek agnihotri on dhurandhar

    यह भी पढ़ें- साउथ की ब्लॉकबस्टर का Dhurandhar ने किया शिकार, वर्ल्डवाइड कमाई में चटा दी धूल

    सोमवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर धुरंधर का रिव्यू करते हुए एक लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें निर्देशक ने लिखा है-

    ''दो महीनों के बाद भारत लौटा हूं और आते ही मैंने फिल्म धुरंधर को देखा है। दिमाग चकरा गया और गर्व महसूस हो रहा है। जो कोई नहीं जानता कि एक फिल्म बनाने में कितनी मेहनत लगती है, विजन, राइटिंग, कॉन्फिडेंस, अपने इंस्टिंक्ट पर भरोसा, क्योंकि इस तरह का सिनेमा गलती से नहीं बनता।''

    आदित्य धर को लेकर कही ये बात

    अपनी बात को आगे जारी रखते हुए विवेक ने कहा है- ''सभी की परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है, लेकिन कुछ के बारे में बात ज्यादा होगी। मूवी का हर छोटा-बड़ा किरदार अपने आप में खास रहा है और टॉप-नॉच परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। प्रिय आदित्य धर मैंने हमेशा आपके काम की तारीफ की है, खासकर आपके स्केल और डिजाइन की समझ से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं, लेकिन यह आप एक अलग ही लेवल पर काम कर रहे हैं।

    मैंने यह फिल्म सच्चे गर्व के साथ देखी, आप पर गर्व है, इस कला पर गर्व है, भारतीय सिनेमा पर गर्व है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो और सिनेमा का स्टैंडर्ड बढ़ाते रहो। जब युवा पीढ़ी इस तरह का काम करती है, तो भारतीय सिनेमा आगे बढ़ता है।'' इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के संगीतकार और डिजाइन प्रोड्यूसर की जमकर प्रशंसा की है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar मूवी में अक्षय खन्ना की तारीफ होने पर राकेश बेदी ने दिया रिएक्शन, बोले- 'वह हमेशा गेम में रहे हैं'