Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'द कश्मीर फाइल्स' को मिला नरगिस दत्त अवॉर्ड, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने कश्मीरी पंडितों को किया सलाम

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 07:27 PM (IST)

    11 मार्च 2022 को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स की कहानी ने देश के अधिकतर नागरिकों को झकझोर कर रख दिया था। इस साल फिल्म को 69वें नेशनल अवॉर्ड में नरगिस दत् ...और पढ़ें

    The Kashmir Files won Nargis Dutt Award
    The Kashmir Files won Nargis Dutt Award

    HighLights

    1. 'द कश्मीर फाइल्स' को नरगिस दत्त सम्मान
    2. फिल्म को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए 'नरगिस दत्त पुरस्कार' से नवाजा गया
    3. प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने इस अवॉर्ड पर जताई खुशी

    नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल आयोजित किए गए 69वें नेशनल अवॉर्ड में कई फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम भी शामिल है। फिल्म को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए 'नरगिस दत्त पुरस्कार' से नवाजा गया। उल्लेखनी है कि 'द कश्मीर फाइल्स' अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स की साझा प्रस्तुति है।

    इस उपलब्धि पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए अभिषेक अग्रवाल ने कहा,

    "69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार,‌ 2023 की जूरी द्वारा हमारी फिल्म को दिये गये सम्मान को लेकर हम बेहद खुश हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' बेहद कड़ा संदेश देने वाली एक सशक्त फिल्म है। मैं इस पुरस्कार को तमाम कश्मीरी पंडितों को समर्पित करता हूं। हमारी फिल्म के जरिए दुनिया के तमाम लोगों ने कश्मीरी पंडितों के‌ दर्द को महसूस किया। इसी के साथ फिल्म से जुड़े तमाम कलाकारों और तकनीशियों को भी खूब सराहा गया।"

    'उन्हें सलाम जिन्होंने हमारी कहानी पर यकीन किया'

    उन्होंने आगे कहा, "मैं उन तमाम कश्मीरी पंडितों को सलाम करता हूं, जिन्होंने हम पर और हमारी कहानी पर यकीन किया। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माण में उन सभी का बराबर का योगदान है। इस फिल्म के चलते हमें जो पहचान मिली है, हमें जो प्रशंसा मिल रही है, वे सभी उसके बराबर के हकदार हैं।"

    कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है 'द कश्मीर फाइल्स'

    गौरतलब है 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित एक प्रभावशाली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था और इसका निर्माण तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने‌ साझा तौर पर‌ किया था।

    एक निर्माता के तौर पर अभिषेक अग्रवाल‌ की पहचान 'द कश्मीर फाइल्स' के अलाना सुपरहिट फिल्म 'कार्तिकेय 2' के लिए भी होती है। वे जल्द ही 'टाइगर नागेश्वर राव' नामक फिल्म के साथ हाजरि होंगे। यह पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें 'मास महाराजा' के नाम‌ से मशहूर रवि तेजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी।