The Kerala Story से ज्यादा खतरनाक होगा इसका पार्ट 2, नए मोशन पोस्टर ने जगाई दहशत
विवादित फिल्म 'द केरला स्टोरी' के सीक्वल की घोषणा कर दी गई है। इसका मोशन पोस्टर जारी हो चुका है, जो छल और नफरत से परे सच्चाई उजागर करने का वादा करता ह ...और पढ़ें
-1769602370868_m.webp)
द केरला स्टोरी 2 कब आएगी (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द केरला स्टोरी भारत की सबसे ज्यादा विवादों वाली फिल्म रही। मूवी में खासतौर से महिलाओं के धर्मांतरण और उनके आईएसआईएस (ISIS) में शामिल होने की बात कही गई जोकि रियल लाइफ घटनाओं से प्रेरित बताई गई। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई षुष्टि नहीं है।
खौफनाक है नया पोस्टर
वहीं मूवी रिलीज के बाद से ही इसके पार्ट 2 को लेकर चर्चा भी चालू हो गई थी। अब इसका पहला मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। विपुल अमृतलाल शाह की मच अवेटेड फिल्म का मोशन पोस्टर छल, मानवता और नफरत से परे अंदर की सच्चाई को सामने लाने का वादा करता है। मोशन पोस्टर में आंसू, डर और गुस्से से भरी महिलाओं के चेहरे आधे-आधे नकाब से ढके दिखाए गए हैं। उनके माथे पर तिलक लगा हुआ है और आंखों से आंसू बह रहे हैं।
यह भी पढ़ें- फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिला तो भड़का डायरेक्टर, 'लापता लेडीज' को भी लपेटे में लिया!
कब रिलीज होगी फिल्म?
सीक्वल में दर्शकों को 'द केरल स्टोरी' से आगे की कहानी दिखाई जाएगी। इससे टीजर की रिलीज डेट भी आ गई है, जो 30 जनवरी को रिलीज होगा। पार्ट 2 का नाम 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड! (The Kerala Story 2 Goes Beyond) रखा गया है।
View this post on Instagram
कौन-कौन एक्टर्स हैं शामिल
सुदीप्तो सेन की जगह इस बार पार्ट 2 की कमान कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है। 'द केरल स्टोरी 2' फिल्म, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बार फिल्म में नए एक्टर्स को शामिल किया गया है जिनमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- कंट्रोवर्सी से होगी साल 2026 की शुरुआत! आ गई The Kerala Story 2 की रिलीज डेट?