Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Kerala Story Teaser: केरल की लापता 32 हजार नर्सों की कहानी अदा शर्मा की जुबानी- 'मेरा नाम शालिनी...'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 12:39 PM (IST)

    The Kerala Story Teaser फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म की कहानी मानव तस्करी और मिडिल ईस्ट में ...और पढ़ें

    The Kerala Story Teaser Adah Sharma Plays South Indian Nurse. Photo- screenshot
    The Kerala Story Teaser Adah Sharma Plays South Indian Nurse. Photo- screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। मानवीय त्रासदियों पर अक्सर फिल्मकारों का कैमरा घूमता रहा है। इनमें से कई कहानियां ऐसी होती हैं, जो अंदर तक झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक कहानी पर अब निर्माता विपुल अमृतलाल शाह फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। केरल की लापता 32 हजार महिलाओं की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में हैं और टीजर में वो अपने किरदार की कहानी सुनाती नजर आती हैं।

    टीजर की शुरुआत अदा शर्मा के दृश्यों से होती है। कंटीले तारों की बैकग्राउंड में खड़ी अदा बुर्का पहने हुए नजर आती हैं। चेहरे से नकाब हटाते हुए दक्षिण भारतीय एक्सेंट में कहती हैं कि मेरा नाम शालिनी उन्नीकृष्णन था। मैं नर्स बनकर लोगों को सर्व करना चाहती थी, अब मैं फातिमा बा हूं। एक आइएसआइएस आतंकी।

    यह भ पढ़ें: Tadka On Zee5: 11 साल पुरानी मलयालम फिल्म का रीमेक है नाना पाटेकर-तापसी पन्नू की 'तड़का', जानें- कब होगी रिलीज

    अदा आगे कहती हैं- अफगानिस्तान जेल में और मैं अकेली नहीं हूं। मेरी जैसी 32 हजार लड़कियां हैं। कन्वर्ट होकर सीरिया और यमन के रेगिस्तान में दफ्न हो चुकी हैं। नॉरमल लड़की को डेंजरस टेररिस्ट बनाने का खतरनाक खेल चल रहा है केरल में और वो भी खुलेआम।

    इसके बाद वो सवाल पूछती हैं- क्या कोई नहीं रोकेगा इसे? यह है मेरी कहानी। यह है उन 32 हजार लड़कियों की कहानी। दिस इज केरल स्टोरी। फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है।

    चार साल की रिसर्च से निकली कहानी

    फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, सुदीप्तो ने इस कहानी पर चार साल तक रिसर्च की। विषय विवादित और गंभीर होने की वजह से इस पर विस्तार से बात करने की जरूरत थी। सुदीप्तो ने अरब देशों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनसे बातचीत के आधार पर ही फिल्म की कहानी लिखी गयी है। विपुल ने बताया कि इस फिल्म के नैरेशन के दौरान वो काफी इमोशनल हो गये थे। 

    खबरें और भी

    मिडिल ईस्ट में नर्स का काम करने गयीं लड़कियों का अपहरण कर उनका धर्मांतरण करवाया जाता है और फिर उन्हें आतंकी संगठनों में शामिल कर लिया जाता है। केरल और मैंगलोर की ऐसी 32 हजार लड़कियां हैं, जिनका कुछ पता नहीं चला। फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Brahmastra OTT Free Watch: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सब्सक्रिप्शन के बिना देखिए 10 मिनट की 'ब्रह्मास्त्र'