Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Kerala Story: 32000 लड़कियों के धर्म परिवर्तन के दावे पर विपुल शाह का बचाव, कहा- बात अभी खत्म नहीं हुई है

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 31 May 2023 10:21 AM (GMT+05:30)

    The Kerala Story विपुल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी के 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन के दावे को लेकर खूब बवाल मचा था। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मेकर् ...और पढ़ें

    Vipul Shah On The Kerala Story, Twitter
    Vipul Shah On The Kerala Story, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Kerala Story: विपुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी इस साल की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म की कहानी और तथ्यों को लेकर खूब हंगामा मचा था। यहां तक कि मामला कोर्ट में भी पहुंच गया था।

    फिल्म को लेकर क्यों मचा बवाल ?

    द केरल स्टोरी को लेकर दावा किया गया कि फिल्म में 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन और आईएसआईएस में उन्हें जबरन शामिल कराने की सच्ची कहानी दिखाई गई है। फिल्म के इसी दावे पर भयंकर बवाल मचा था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट के कहने पर मेकर्स को इसे फिल्म से हटाना पड़ा और एक डिस्क्लेमर भी जोड़ना पड़ा।

    क्या 32 हजार महिलाओं का हुआ धर्म परिवर्तन ?

    वहीं, अब विपुल शाह ने द केरल स्टोरी के दावे का एक बार फिर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भले उन्होंने फिल्म से 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन वाली बात हटा दी हो, लेकिन बात अभी खत्म नहीं हुई है।

    कोर्ट ने क्या कहा ?

    विपुल शाह ने डीएनए के साथ बातचीत में आंकड़ों के गलत होने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "ये मामला अभी तक खत्म नहीं हुआ है। कोर्ट में सुनवाई सिर्फ बैन को लेकर हुई थी। उस सुनवाई में इस 32,000 नंबर को लेकर बहस हुई और कोर्ट ने बाद में इस मामले की सुनवाई करने का फैसला किया। इसकी सुनवाई 18 जुलाई को होने वाली है।"

    फिल्म में क्यों जोड़ा डिसक्लेमर ?

    उन्होंने आगे बताते हुए कहा, "कोर्ट विवाद को खत्म करना चाहता था। इसलिए, उन्होंने हमसे फिल्म में डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा। अदालत ने जो भी कहा है हमने हमेशा उसका पालन किया है और उनकी बात मानी है। कोई परेशानी की बात नहीं है, लेकिन यह विषय पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हम इसे फिर से उठाएंगे, चिंता न करें!"  

    खबरें और भी