Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Night Manager Season 2 Release Date: अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर इस तारीख को 'सीजन 2' के साथ करेंगे वापसी

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 05 May 2023 08:47 AM (IST)

    The Night Manager Season 2 Release Date द नाइट मैनेजर शान सेनगुप्ता का पीछा करता है जो हथियारों के सौदागर शैलेंद्र शैली के रूंगटा के साम्राज्य को गिरा ...और पढ़ें

    The Night Manager Season 2 Release Date, Anil Kapoor, Aditya Roy Kapur
    The Night Manager Season 2 Release Date, Anil Kapoor, Aditya Roy Kapur

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Night Manager Season 2 Release Date: आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर का दूसरा पार्ट 30 जून को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस लैविश ड्रामा नाटक को भव्य लोकेशन पर शूट किया गया है और इसमें हाई-ऑक्टेन थ्रिल देखने को मिले वाला है। द नाइट मैनेजर, जॉन ले कैरे के इसी नाम के उपन्यास का हिंदी रूपांतरण है।

    जल्द आ रहा है नाइट मैनेजर का पार्ट 2

    इस सीरीज में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर हैं, जो एक हथियार डीलर की भूमिका निभाते हैं। साथ ही आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए  के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। हिंदी वर्जन क्लिफहेंजर के साथ खत्म हुआ और इसके पार्ट 2 को लोग दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं।

    एक्टसाइटेड हैं अनिल कपूर

    शो के बारे में बात करते हुए, अनिल कपूर ने कहा: "मैं 'द नाइट मैनेजर' के लिए हमारे प्रशंसकों के दिखाए गए प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं। उनके उत्साह ने हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। मैं हर बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि इस दूसरे पार्ट के ट्विस्ट एंड टर्न देखकर लोगों का रिएक्शन कैसा होता है। इस बार भी आपको शैली अपने उसी अंदाज में नजर आएगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    आदित्य रॉय कपूर का है अहम किरदार

    द नाइट मैनेजर: पार्ट 2 का निर्माण और निर्देशन संदीप मोदी और प्रियंका घोष ने किया है। पहले पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया। अब लोगों ये देखना है कि सेकेंड पार्ट में शैली क्या करता है। उसकी जर्नी में और क्या ट्विस्ट आने वाले हैं। आदित्य रॉय कपूर ने कहा। "ट्विस्ट, रोमांच और तनाव सभी टकराएंगे।"

    16 फरवरी को रिलीज हुआ था पार्ट 1

    बता दें कि नाइट मैनेजर में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इससे पहले 'नाइट मैनेजर का पार्ट 1' फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। 

    खबरें और भी