The Odyssey की कमाई से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन Oppenheimer का रिकॉर्ड तोड़ दुनियाभर में मचाया कोहराम
The Odyssey Worldwide Collection Day 1: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने पहले दिन कमाई से ओपेनहाइमर को पीछे छोड़ दिया। ...और पढ़ें

द ओडिसी का फर्स्ट डे कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) ने पहले ही दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस एपिक फैंटेसी ड्रामा ने न केवल इस साल की बॉलीवुड फिल्मों का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया, बल्कि वर्ल्डवाइड कमाई से भी हैरान कर दिया।
17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई द ओडिसी (The Odyssey Collection Day 1) को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करेगी और ऐसा ही हुआ। इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ओपेनहाइमर (Oppenheimer) को भी पीछे छोड़ दिया।
द ओडिसी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
डेडलाइन के मुताबिक, मैट डेमन (Matt Damon) स्टारर एक्शन ड्रामा द ओडिसी ने पहले दिन दुनियाभर में 40 मिलियन डॉलर से खाता खोला है। यह इंडियन करंसी में 386 करोड़ रुपये के करीब है। यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शुमार हो गई है।
द ओडिसी का इंडियन कलेक्शन
बात करें इंडियन कलेक्शन की तो सैकनिल्क की मानें तो द ओडिसी ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये के पार नेट कलेक्शन किया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ है। इतना पहले दिन कॉकटेल 2, वेलकम टू द जंगल और धमाल 4 भी नहीं कमा पाई थी।
खबरें और भी

ओपेनहाइमर को छोड़ा पीछे
द ओडिसी ने क्रिस्टोफर नोलन की 2023 में आई बायोग्राफिकल फिल्म ओपेनहाइमर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिलियन मर्फी स्टारर फिल्म ने पहले दिन करीब 33 मिलियन डॉलर (317 करोड़ के करीब) का कारोबार किया था। यह उस साल की सबसे बड़ी फिल्म थी।
वीकेंड में दोगुनी होगी कमाई?
मगर अब द ओडिसी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है। उम्मीद है कि वीकेंड पर द ओडिसी और भी जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है। भारत में भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।