Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara 2: एक बार फिर गूंजेगी देवता पंजुरी की दहाड़, 'कांतारा 2' का आया नया अपडेट; इस महीने से शूटिंग शुरू…

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 04:05 AM (IST)

    Kantara 2 फिल्म कांतारा 2 ने दर्शकों के दिल में एक बड़ी छाप छोड़ी। यही वजह है कि दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेताब होकर इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर ...और पढ़ें

    Kantara 2: एक बार फिर गूंजेगी देवता पंजुरी की दहाड़, 'कांतारा 2' का आया नया अपडेट
    Kantara 2: एक बार फिर गूंजेगी देवता पंजुरी की दहाड़, 'कांतारा 2' का आया नया अपडेट

    पिछले साल रिलीज एक्शन थ्रिलर कन्नड़ फिल्म कंतारा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। महज 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    नवंबर से शुरू होगी शूटिंग

    फिल्म की सफलता ने इसके मुख्य कलाकार और निर्देशक ऋषभ शेट्टी को वैश्विक पहचान दिलाई। फिल्म की सफलता के बाद गत फरवरी में निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। अब खबर है कि सीक्वल की शूटिंग आगामी नवंबर से आरंभ हो जाएगी।

    कंतारा 2 को मुख्य रूप से मैंगलोर में शूट किया जाएगा।

    ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम ने लेखन का काम पूरा कर लिया है। फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। मूल फिल्म को शेट्टी के गृहनगर कुंडापुरा (कर्नाटक) में शूट किया गया था, वहीं कंतारा 2 को मुख्य रूप से मैंगलोर में शूट किया जाएगा। इसमें कहानी के अनुरुप जंगल, जमीन के साथ आवश्यक तत्व पानी भी शामिल है।

    खास बात यह है कि इस बार फिल्म का बजट काफी बड़ा है। इसलिए फिल्म को चार महीने के शेड्यूल में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा। अगले साल के आखिर में फिल्म को रिलीज करने की योजना है।