Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विन डीजल के साथ 'The Rock' Dwayne Johnson ने खत्म की लड़ाई, फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी में साथ करेंगे काम

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 07:12 PM (IST)

    The Rock Dwayne Johnson Vin Diesel Fast Furious ड्वेन जॉनसन द रॉक के नाम से फेमस है। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। वह काफी ...और पढ़ें

    The Rock Dwayne Johnson Vin Diesel Fast & Furious
    The Rock Dwayne Johnson Vin Diesel Fast & Furious

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Rock Dwayne Johnson Vin Diesel Fast & Furious: ड्वेन जॉनसन ने विन डीजल के साथ अपनी लड़ाई खत्म करने की घोषणा की है। इसके साथ उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह फास्ट एंड फ्यूरियस के अगले फ्रेंचाइजी में भी नजर आएंगे। उनकी इस घोषणा ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। ड्वेन जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। ड्वेन जॉनसन ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है,

    "पिछले गर्मी में विन डीजल और मैंने अपने अतीत को पीछे छोड़ दिया। हम भाईचारा के साथ रहेंगे और एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे और अब हम उस फ्रेंचाइजी पर साथ काम कर रहे हैं और मैं उसी भूमिका में रहूंगा, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं।"

    इसके अलावा उन्होंने खुद की एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

    ड्वेन जॉनसन फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी में किस भूमिका में नजर आएंगे?

    ड्वेन जॉनसन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह ल्यूक हॉब्स की भूमिका में नजर आएंगे। इसके माध्यम से वह फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी में काम कर रहे हैं। यह एक सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी है। इसे लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। कई लोगों ने उनकी वापसी की घोषणा सुन प्रशंसा भी की है। ड्वेन जॉनसन ने जानकारी दी कि वे और विन डीजल भाई की तरह है और हमारी योजना अब और बड़ी हो गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dwayne Johnson (@therock)

    विन डीजल और ड्वेन जॉनसन के बीच कब मतभेद हो गया था?

    गौरतलब है कि विन डीजल और ड्वेन जॉनसन में 2017 में आई फिल्म द फेट ऑफ द फ्यूरियस की शूटिंग के दौरान काफी मतभेद हो गया था। जहां, विन डीजल फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। वहीं, ड्वेन जॉनसन की भूमिका को कम कर दिया गया था। इसके चलते दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए थे। हालांकि, अब दोनों का ह्रदय परिवर्तन हुआ है और दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Dwayne Johnson (@therock)

    ड्वेन जॉनसन और विन डीजल ने किस फिल्म में साथ काम किया है?

    इस बीच यूनिवर्सल स्टूडियो फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी का निर्माण करेगी। उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, उन्होंने ड्वेन जॉनसन और विन डीजल को लेकर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Dwayne Johnson (@therock)