Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    90 के दशक के इस सुपरस्टार से हुई Vikrant Massey की तुलना, एक्टर को नहीं आया पसंद, बोले- 'उनके लिए अनफेयर'

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 17 Nov 2024 12:03 PM (IST)

    विक्रांत मैसी की गिनती आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में होती है। एक्टर हर फिल्म के साथ शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। उनके अभिनय का जादू ऐसा है कि फैंस ...और पढ़ें

    इस सुपरस्टार से हुई विक्रांत मैसी की तुलना (Photo credit- Instagram)
    इस सुपरस्टार से हुई विक्रांत मैसी की तुलना (Photo credit- Instagram)

    HighLights

    1. इस सुपरस्टार से हुई विक्रांत मैसी की तुलना
    2. एक्टर बोले-उनकी तुलना करना सही नहीं है
    3. द साबरमती रिपोर्ट को लेकर हैं चर्चा में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कितने ही एक्टर्स अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। फिल्मी पर्दे तक का सफर हर किसी के लिए आसान नहीं होता। जहां कुछ कलाकारों को बड़ी आसानी से हीरो बनने की मौका मिल जाता है तो वहीं कुछ को डेब्यू फिल्म के लिए कई साल लग जाते हैं।

    ऐसे ही एक स्टार हैं विक्रांत मैसी। वह छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों और सिल्वर स्क्रीन पर आज के समय में एक जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने कई साल का इंतजार भी किया है। आज उनकी तुलना फिल्म इंडस्ट्री के 'बादशाह' यानि शाह रुख खान से हो रही है।

    शाह रुख से तुलना पर क्या बोले विक्रांत मैसी?

    किंग खान से कम्पेयर होने पर विक्रांत ने अपने दिल की बात कही है। दरअसल, एक्टर इन दिनों अपनी नई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान एक्टर ने बॉलीवुड बबल को बताया कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने इस बात के लिए उस इंसान को थैंक्यू भी बोला। विक्रांत ने कहा,

    'ये मेरे लिए  बहुत ज्यादा बड़ी बात है। मेरे और शाह रुख खान के करियर में काफी अंतर हैं। ऐसी बातें सुनकर अच्छा लगता है मगर शाह रुख 35 साल से काम कर रहे हैं और मुझे तो अभी 10-12 साल ही हुए हैं। मुझे उनसे कम्पेयर करना, उनके लिए अनफेयर है। लेकिन मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

    ये भी पढ़ें- The Sabarmati Report Box Office Day 2: ट्रैक पर लौटी 'द साबरमती रिपोर्ट', कलेक्शन में आया 70 प्रतिशत का उछाल

    टीवी से शुरू किया था करियर

    साल 2007 में टीवी सिटकॉम सीरीज ‘धूम मचाओ धूम’ के जरिए अपने टीवी सफर का आगाज करने के बाद उन्हें कई सीरियल्स, फिल्में और वेब सीरीज में साइड रोल निभाते देखा गया है। साल 2020 में वह फिल्म छपाक में बतौर लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण ने काम किया था। इसके बाद उनकी पॉपुलर फिल्मों में हसीन दिलरुबा, 12th फेल, सेक्टर 36 शामिल हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram 

    'द साबरमती रिपोर्ट' में आए नजर  

    इस वक्त एक्टर 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आए हैं। फिल्म में साल 2002 में हुए गोधरा रेल हादसे की कहानी और मीडिया के रोल को दिखाया गया है। फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन धीरज सरन ने किया है। फिल्म ने अब तक कुल 3.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- फुल बवाल के बीच खुल गई The Sabarmati Report की एडवांस बुकिंग, विक्रांत मैसी ने शेयर किया पोस्ट