Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति का साली संग अफेयर...एक थप्पड़ से हुआ लकवा, 'रामायण' की इस एक्ट्रेस की मौत का 2 दिन तक नहीं चला था पता!

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 07:31 PM (IST)

    मूक सिनेमा से लेकर बोलती फिल्मों का दौर देखने वाली 40 और 50 के दशक में एक ऐसी एक्ट्रेस आईं, जिन्होंने पर्दे पर लोगों को डराया। अलग-अलग किरदार निभाने व ...और पढ़ें

    'रामायण' एक्ट्रेस ने जब सहा धोखे का दर्द/ फोटो- Youtube

    'रामायण' एक्ट्रेस ने जब सहा धोखे का दर्द/ फोटो- Youtube

    HighLights

    1. 9 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने झेला दर्द

    2. 2 दिन तक नहीं चला था मौत का पता

    3. बहन संग पति ने चलाया था अफेयर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में जितना मेल विलेन का दबदबा देखने को मिला, उतना ही फीमेल खलनायिकाओं ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। 40 के दशक में एक ऐसी विलेन आईं, जिन्हें देखकर असल जिंदगी में भी लोग डरने लगे। 9 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली इस एक्ट्रेस को ऐसा टाइपकास्ट किया कि सिर्फ उन्हें फिल्मों ने सिर्फ नेगेटिव किरदार ही ऑफर होते थे।

    70 साल के करियर में अगर उन्हें किसी किरदार के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, तो वह रामानंद सागर की 'रामायण' में मंथरा का किरदार है। पर्दे पर भले ही इस एक्ट्रेस ने सबको डराया हो, लेकिन असल लाइफ में उनकी खुद की जिंदगी डर-डर कर कटी, क्योंकि उन्हें सफलता के बाद भी अपनी जिंदगी में कई ऐसी दुख-तकलीफें झेलनी पड़ी, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। कौन थीं ये एक्ट्रेस चलिए आपको बताते हैं।

    पति ने साली से ही चलाया अफेयर

    पर्दे पर कभी 'मंथरा' बनकर और कभी 'क्रूर सास' बनकर पर्दे पर छाने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि मशहूर एक्ट्रेस ललिता पवार थीं। ललिता पवार ने 9 साल की उम्र में फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' से अपने करियर की शुरुआत की थी। रोल छोटा था, लेकिन प्रभावी था। पर्दे पर अधिकतर नेगेटिव किरदार निभाने वालीं ललिता असल जिंदगी में बहुत ही कोमल स्वभाव की थीं।

    यह भी पढ़ें- Lalita Pawar को एक्टर ने मारा था जोर का थप्पड़, चली गई थी आंख की रोशनी और बर्बाद हो गया था करियर

    फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर शुरुआत करने से पहले ही ललिता पवार की शादी हो गई थी। साल 1930 में उन्होंने निर्माता गणपतराव पवार से शादी की थी। दोनों एक साथ फिल्म के दौरान करीब आए और ललिता पवार ने परिवार को समझा बुझाकर उनसे शादी कर ली। हालांकि, कुछ सालों के बाद ललिता पवार को ये पता चला कि उनके पति उन पर चीट कर रहे हैं। झटका एक्ट्रेस को तब लगा, जब उनके सामने ये सच आया कि उनके पति का अफेयर किसी और के नहीं, बल्कि उनकी बहन के साथ ही है। पति के चीट करने के बाद उन्होंने उनसे अपना रिश्ता खत्म कर दिया। उन्होंने दूसरी शादी राजप्रकाश गुप्ता से की, जिनसे उनका बेटा जय हुआ।

    खबरें और भी

    lalita pawar 1

    एक थप्पड़ ने खराब कर दी थी जिंदगी

    इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, साल 1942 में एक बार फिल्म के सेट पर उस समय के बड़े एक्टर भगवान दादा ने अभिनेत्री को जोरदार तमाचा जड़ दिया था। दरअसल, फिल्म में एक सीन फिल्माना था, जहां भगवान दादा को ललिता पवार को थप्पड़ मारना था। आम तौर पर थप्पड़ वाले सीन चीट किए जाते हैं, जिसमें सिर्फ मारने वाले सींस को प्रेटेंड किया जाता है, लेकिन भगवान दादा ने सचमुच में ललिता पवार को तमाचा मार दिया था। उन्होंने एक्ट्रेस को इतनी तेज मारा कि वह बेहोश को गईं, इस कारण उनके चेहरे को लकवा मार गया और उनकी बाई आंख की नस फट गई।

    दो साल तक ललिता पवार को नहीं मिला था काम

    उस थप्पड़ का असर सारी जिंदगी उनकी आंख पर देखने को मिला। दूरदर्शन को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में खुद ललिता पवार ने कहा था, "दो साल तक मैं जॉबलेस रही थी, मुझे इस कारण कई फिल्मों से भी निकाला गया था"। इस हादसे के बाद उन्हें ये समझ आ गया था कि उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्में नहीं मिलेंगी। कुछ सालों के ब्रेक के बाद जब वह काम पर लौटीं, तो कई फिल्मों में उन्हें साइड रोल्स मिलने लगे।

    lalita pawar 11

    उन्होंने उन भूमिकाओं को निभाना स्वीकार किया। ललिता पवार को उस दौरान ये बात समझ आई कि फिल्म में रोल कितना लंबा है, ये मायने नहीं रखता, लेकिन उसे कितना प्रभावशाली बनाया जा सकता है, ये जरूरी है। इसी दौरान उन्होंने राज कपूर की फिल्म श्री 420 में भी एक छोटा सा रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया।

    दो दिन तक मौत का नहीं चला था पता

    अपने करियर के हर स्टेज पर सफलता पाने वालीं ललिता परिवार ने ताउम्र सक्सेस के साथ-साथ दर्द भी देखा। 1990 में एक्ट्रेस को पता चला कि वह मुंह के कैंसर से जूझ रही हैं, जिसके इलाज के लिए वह पुणे गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रीटमेंट के बीच में ही एक्ट्रेस का निधन हो गया। जिस समय ललिता पवार का निधन हुआ उस समय उनके पति और बेटे दोनों ही शहर से बाहर थे, जिसकी वजह से दो दिन तक उन्हें एक्ट्रेस के निधन की कोई खबर नहीं मिली। उनके बेटे ने घर पर जब फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया, जिसकी वजह से वह परेशान हो उठे। उन्होंने अपने किसी करीबी को जब चैक करने के लिए कहा, तब उन्हें पता चला कि दिग्गज अभिनेत्री नहीं रहीं।

    यह भी पढ़ें- पर्दे पर बने Meena Kumari के छोटे भाई, एक्टिंग ऐसी की धर्मेंद्र को पछाड़ जीता लिया था नेशनल अवार्ड