विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Trial 2 Trailer: 'अब आपकी लड़ाई एक मां से है...' परिवार के लिए सिस्टम के खिलाफ खड़ी हुई काजोल

Published: Sat, 23 Aug 2025 04:14 PM (GMT+05:30)

The Trial 2 Trailer उमेश बिस्ट द्वारा निर्देशित सीरीज द ट्रायल सीजन 2 का ट्रेलर सामने आ गया है। जिसमें ...और पढ़ें

द ट्रायल सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज
द ट्रायल सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज

HighLights

  1. द ट्रायल 2 का ट्रेलर रिलीज
  2. परिवार और राजनीति के बीच फंसी काजोल
  3. कब स्ट्रीम होगी ट्रायल 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काजोल स्टारर कानूनी ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल' के मेकर्स ने शुक्रवार को इसके दूसरे सीज़न का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। काजोल को प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करते हुए दिखाया गया है। काजोल, जो इस सीरीज में एक वकील, नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभा रही हैं, नए मामलों से निपटने और अपने पति राजीव सेनगुप्ता (जिशु सेनगुप्ता) के साथ बिगड़ते रिश्ते संभालने के लिए वापस आ गई हैं, जिन्हें पहले सीजन में भ्रष्टाचार और सेक्स स्कैंडल के लिए गिरफ्तार किया गया था।

दो मिनट ग्यारह सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत काजोल द्वारा अपने पति राजीव के साथ अपनी तस्वीर का एक फोटो फ्रेम फेंकने से होती है, जो उनकी पर्सनल लाइफ में स्ट्रेस को दिखाता है। इसके बाद उनके बीच बहस होती है और काजोल तलाक की मांग करती है। इसके बाद काजोल ने एक वकील की दमदार भूमिका निभाई, जिसमें वह नए मामलों को संभालती हैं।

यह भी पढ़ें- Maa OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर डराने आ रही काजोल की मां, कब और कहां देखें हॉरर मूवी?

परिवार के लिए सिस्टम के खिलाफ खड़ी हुई काजोल

दूसरे सीजन की एक अलग बात यह है कि जीसू राजनीति में एंट्री करता है, जिससे काजोल के साथ उसके रिश्ते में कई चैलेंजेस आते हैं क्योंकि विपक्ष चुनाव जीतने के लिए उसके घोटाले को फिर से उजागर करने की कोशिश करता है और उसकी फैमिली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। जब उनकी बेटी को गोली लगती है तो नायोनिका का एक दमदार डायलॉग बोलती है- अब आपकी लड़ाई एक मां से है।

ट्रेलर के आखिरी में वह एक शक्तिशाली राजनेता से भिड़ती है और अपने परिवार की रक्षा करने की कसम खाती है। द ट्रायल का दूसरा सीजन 19 सितंबर, 2025 से जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होने वाला है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेलर शेयर किया है।

उमेश बिष्ट द्वारा निर्देशित और बनिजय एशिया द्वारा निर्मित इस सीरीज़ में सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा भी अहम रोल निभा रहे हैं। 'द ट्रायल - प्यार कानून धोखा' मशहूर अमेरिकी सीरीज द गुड वाइफ का हिंदी वर्जन है।

यह भी पढ़ें- नहीं मिली वैनिटी वेन तो पेड़ के पीछे ही काजोल ने बदली साड़ी, DDLJ के सेट पर शाहरुख ने ऐसे किया था मैनेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।