Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Vaccine War Advance Booking: शुरु हुई द वैक्सीन वॉर की एडवांस बुकिंग, विवेक अग्निहोत्री ने की ये खास अपील

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 05:12 PM (IST)

    Vivek Agnihotri On The Vaccine War Advance Booking विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर थिएटर्स में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन ...और पढ़ें

    Vivek Agnihotri On The Vaccine War Advance Booking, X
    Vivek Agnihotri On The Vaccine War Advance Booking, X

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Vaccine War Advance Booking: 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री अब जल्द अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' लेकर आ रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से एक खास अपील भी की है।

    विवेक अग्निहोत्री की खास अपील

    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' चंद दिनों बाद थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खोल दिए गए है। ट्वीट करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "कृपया अपने घर की मेड और उसके परिवार के लिए भी टिकट खरीदें। सोचिए उसमें से कुछ बच्चे प्रेरणा लेकर वैज्ञानिक बन गये तो भारत की शक्ति क्या होगी। एडवांस बुकिंग खुल चुकी है।"

    यह भी पढ़ें- The Vaccine War Trailer: कुछ देर में रिलीज होगा द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर, सामने आएगी विवेक अग्निहोत्री की कहानी

    विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी

    रविवार को एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर कहा, "'द वैक्सीन वॉर' की एडवांस बुकिंग खुल गई है। हमारे पास एडवांस बुकिंग करने के लिए कॉर्पोरेट नहीं है। 'द वैक्सीन वॉर' आपकी फिल्म है। आपनी टिकट आज ही बुक करें। अपनी मां और घर की मेड के लिए भी टिकट बुक करें। अगर हम ऐसा करेंगे, तो इंडिया भी ऐसा कर सकता है।"

    कब रिलीज होगी फिल्म

    'द वैक्सीन वॉर' का डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी निर्देशक और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउस आई एम बुद्धा ने उठाई है। फिल्म 28 सितंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। द वैक्सीन वॉर' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम किरदारों में हैं। 'द वैक्सीन वॉर' हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।

    फुकरे 3 से होगा मुकाबला

    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' से होगा। दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज होगी। वहीं, इस दौड़ में प्रभास की 'सालार' भी शामिल थी, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अब आगे खिसका दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- The Vaccine War Trailer: 'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर आउट, महामारी के बीच भारत की 'अपनी वैक्सीन' बनने की कहानी