Battle Of Galwan का काम बिगाड़ेगी ये हॉरर थ्रिलर! 1920 का हीरो ला रहा है डरावनी फिल्म
आने वाला अप्रैल का महीना मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहने वाला है। सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान के अलावा अब एक हॉरर थ्रिलर ...और पढ़ें

अप्रैल में रिलीज होगी ये हॉरर फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अभिनेता रजनीश दुग्गल की नई फिल्म का एलान
हॉरर थ्रिलर 1920 में नजर आए थे रजनीश
अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर थ्रिलर का जॉनर हमेशा से सिनेप्रेमियों की पहली पसंद रहा है। इस कड़ी में अब एक नई फिल्म का नाम जुड़ गया है, जोकि द वॉर्डरोब (The Wardrobe) है। 1920 जैसी खतरनाक हॉरर फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता रजनीश दुग्गल इस मूवी में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
मेकर्स ने बुधवार को सुपरनेचुलर हॉरर थ्रिलर द वॉर्डरोब का फर्स्ट लुक जारी करते हुए रिलीज डेट के भी घोषणा कर दी गई है। जिसके आधार पर ये फिल्म सुपरस्टार सलमान खान का मोस्ट अवेटेड मूवी बैटल ऑफ गलवान के आस-पास सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
कब रिलीज होगी द वॉर्डरोब
द वॉर्डरोब की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। एक्स पर उन्होंने इस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करने के अलावा रिलीड डेट भी बताई है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar में देखा 'रहमान डकैत' का खौफ, अब Tumbbad 2 में खूंखार विलेन बनेंगे अक्षय खन्ना?
जिसके आधार पर 24 अप्रैल 2026 को द वॉर्डरोब सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जबकि सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को आ रही है, हालांकि, चर्चा ये भी है कि सलमान की मूवी की रिलीज आगे बढ़ सकती है।
खबरें और भी
DIVYA AGARWAL - RAJNIESH DUGGALL IN SUPERNATURAL THRILLER 'THE WARDROBE' – 24 APRIL 2026 RELEASE… Raj Gavali Production has unveiled the first look poster of #TheWardrobe, a supernatural horror-thriller starring #DivyaAgarwal and #RajnieshDuggall.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 18, 2026
Directed by Saurabh Choubey,… pic.twitter.com/jxLNM77nLc
द वॉर्डरोब का डायरेक्शन सौरभ चौबे ने किया हैस जबकि इसके निर्माता की कमान ज्योति राज गवली और राज गवली ने संभाली है। मान जा रहा गवली फिल्म्स का हॉरर मूवी का दांव आने वाले समय में द वॉर्डरोब के जरिए कारगार साबित हो सकता है।
इस फिल्म को टक्कर देगी द वॉर्डरोब
इसके अलावा द वॉर्डरोब का बॉक्स ऑफिस क्लैश अभिनेता अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस मेधा शंकर की अपकमिंग फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी 2 से होगा, जोकि 24 अप्रैल को ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। गौर किया जाए द वॉर्डरोब की तरफ तो रजनीश दुग्गल के अलावा इस मूवी में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल भी अहम किरदार निभाते हुई नजर आएंगी।