विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड स्टार्स का फ़िटनेस फंडा, Vegetarian भी और Vegan भी

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Fri, 21 Jul 2017 01:07 PM (IST)

ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने डाइट में वेज खानों को मिलाया और वेजेटेरियन बनने के बाद उन्होंने अपनी बॉडी को और भी ज्यादा फिट पाया।

बॉलीवुड स्टार्स का फ़िटनेस फंडा, Vegetarian भी और Vegan भी
बॉलीवुड स्टार्स का फ़िटनेस फंडा, Vegetarian भी और Vegan भी

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अपने आपको फिर कैसे रखते हैं, यह एक बड़ा सवाल है और इसके जवाब को लोग सालों से ढूंढ रहे हैं। दरअसल, इसके पीछे बहुत कुछ होता है, प्रोपर डाइट, वर्कआउट, योगा और पूरी नींद। इन सभी के अलावा एक उर ख़ास चीज़ है जो ये बॉलीवुड सेलेब्स करते हैं और वो है 'वेजिटेरियन' बन जाना।

जी हां, ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने डाइट में वेज खानों को मिलाया और वेजेटेरियन बनने के बाद उन्होंने अपनी बॉडी को और भी ज्यादा फिट पाया। यही नहीं, कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं जिन्होंने न कि सिर्फ़ अपने आपको वेजेटेरियन बनाया बल्कि वेगन भी बने।

यह भी पढ़ें: फ़िल्म के लिए सच में 'खून-पसीना' बहाते हैं, कंगना से पहले ये सेलेब्स भी हुए थे घायल

1. शाहिद कपूर 

शाहिद कपूर ने इंडस्ट्री में आने से भी बहुत पहले नॉन-वेज छोड़ दिया था और प्योर वेजेटेरियन बन गए थे। शाहिद की फिट और वेल बिल्ड बॉडी के पीछे ये भी ये कारण हैं।

2. आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भी वेजेटेरियन हैं और हाल ही में आलिया ने भी ख़ुद को वेजेटेरियन बना लिया है। आलिया का कहना है कि वो अब अपने आपको ज्यादा फ्रेश और फिट महसूस करतीं हैं।

3.जॉन अब्राहम 

जॉन को जानवरों से बहुत प्यार है और यही कारण हैं कि सबको अपनी बेहतरीन बॉडी से इम्प्रेस करने वाले जॉन वेजेटेरियन हैं।

4. अनुष्का शर्मा 

सुना है अनुष्का शर्मा ने अपने पेट डॉग की वजह से नॉन-वेज खाना छोड़ दिया है। दरअसल, उनके डॉग को मीट और किसी भी नॉन-वेज खाने की दुर्गंध पसंद नहीं थी और अनुष्का को अपने डॉग से बहुत प्यार है इसलिए उन्होंने भी वेज खाने को कहा येस!

5. सोनम कपूर

यह सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में क़दम रखने से पहले सोनम काफ़ी मोटी हुआ करती थी और अपने आपको फिट करने एक लिए उन्होंने खासा मेहनत की थी। आपको बता दें कि इनकी फ़िटनेस के पीछे भी 'वेजेटेरियन' खानों का हाथ है।

6. जैकलिन फर्नांडिस 

श्री लंकन ब्यूटी जैकलिन को आर्गेनिक फूड्स बहुत पसंद हैं और सुना है वो मुंबई में एक रेस्तरां भी खोलने वाली हैं जहां टेस्टी हेल्दी खाना मिलेगा। जैकलिन वेगन भी हैं!

7. कंगना रनौत 

कंगना ने भी अपने आपको फिट एंड फाइन रखने के लिए वेजेटेरियन बनने का सोचा और फिर उन्हें महसूस हुआ कि डेरी प्रोडक्ट उन्हें सूट नहीं होते इसलिए वो वेगन भी बन गई।

8. आमिर ख़ान 

सुना है आमिर ख़ान को उनकी पत्नी किरण ने एक वीडियो दिखाया था जिसमें बताया गया था कि मीट इंसान की बॉडी पर कैसे इफ़ेक्ट करता है। इसे देखने के बाद आमिर वेजेटेरियन बन गए।

9. सोनाक्षी सिन्हा 

सोंकाशी सिन्हा भी फट से फिट की लिस्ट में शामिल होती हैं और इन्हें इस वेजेटेरियन लिस्ट में भी शामिल करना ज़रूरी है। सोनाक्षी न कि सिर्फ़ वेजेटेरियन हैं बल्कि वेगन भी हैं।

10. अमिताभ बच्चन

इस उम्र में भी अमिताभ इतने फिट कैसे? जी हां, वजह है अमिताभ का 'वेजेटेरियन' होना। आपको बता दें कि अमिताभ ने सालों पहले अपने आपको वेजेटेरियन बना लिया था।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।