Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसी को कार्डियक अरेस्ट तो किसी को दवाइयों के साइड इफेक्ट, 2024 में इन कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 03 Dec 2024 06:32 PM (IST)

    Celebs who died in 2024 साल 2024 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस साल फिल्म इंडस्ट्री किसी न किसी कारण लाइमलाइट में रहा। कभी फिल्मों ने ...और पढ़ें

    2024 में दुनिया छोड़ गए ये सितारे (Photo Credit- Instagram)
    2024 में दुनिया छोड़ गए ये सितारे (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 2024 में दुनिया छोड़ गए ये सितारे
    2. दिल का दौरा से लेकर कार्डियक के कारण गई जान
    3. एक की तो बॉडी में तो बनने लगा था फ्लूइड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Celebs who died in 2024: ये साल का आखिरी महीना चल रहा है। जल्द ही नए साल की शुरुआत होने वाली है। हालांकि कई ऐसे लोग हैं जो अगले साल 2025 में नहीं जा पाएंगे। इस साल कई मशहूर एक्टर, एक्ट्रेस और फिल्म मेकर्स ने अपनों का साथ छोड़ दिया। आज हम आपको उन्हीं सितारों को याद करने वाले हैं, जिन्होंने साल 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया। चलिए जानते हैं उन मशहूर हस्तियों के नाम।

    1. पंकज उधास

    साल की शुरुआत में म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक पंकज उधास का 26 फरवरी को दुनिया को अलविदा कहा दिया था। गायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पंकज उधास का जन्म गुजरात में राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में एक जमींदार चारण परिवार में हुआ था। दिवंगत सिंगर शुरू से ही एक सिंगिंग बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे।

    2.ऋतुराज सिंह

    सिनेमा की दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी से गहरी छाप छोड़ने वाले मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह ने भी इस साल अपने फैंस को परिवार को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था। उनके निधन से परिवार और करिबीयों बड़ा झटका लगा था।

    3.सुहानी भटनागर

    आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौत से कुछ हफ्ते पहले एक्ट्रेस के पैर पर चोट लगी थी। वो अपने पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए ट्रीटमेंट करवाई रही थीं। ट्रीटमेंट के दौरान मिली दवाइयों की उनकी बॉडी में साइड इफेक्ट हो गया जो उनके मौत का कारण बना।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- कौन हैं Nargis Fakhri की बहन Aliya Fakhri जिनकी न्यूयॉर्क में हुई गिरफ्तारी? EX को जलाकर मारने का है आरोप

    4.शारदा सिन्हा

    संगीत की देवी और बिहार की स्वर कोकिला के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली पद्मश्री से सम्मानित शारदा सिन्हा का भी इस साल निधन हो गया। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया था। दिवंगत सिंगर को छठ के गानों के लिए बिहार में जाना जाता था।

    5.उस्ताद राशिद खान

    दिग्गज संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का साल 2024 में प्रोस्टेट कैंसर के चलते निधन हो गया। मौत से महीने भर पहले उन्हें  सेरेब्रल अटैक आया था। उत्तर प्रदेश के बदायूं में जन्मे राशिद खान उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे थे। गायक ने शाहिद कपूर और करीना कपूर की यादगार फिल्म 'जब वी मेट' के गाने आओगे जब तुम' में अपनी आवाज से चार चांद लगाए थे।

    6.फिरोज खान

    टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर फिरोज खान जो अपनी मजेदार मिमिक्री के लिए जाने जाते थे। एक्टर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने फेमस कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर है' और 'शक्तिमान' में काम किया था। एक्टर को अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में भी जाना जाता था।

    7.मेनका ईरानी

    कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान और निर्देशक साजिद खान की 79 साल की मां मेनका ईरानी ने साल 2024 में आखिरी सांस ली। फराह खान की मां खुद अपने जमाने की फेमस अभिनेत्री थीं। उन्होंने साल 1963 में फिल्म 'बचपन' में सलमान खान के पिता और लेखक-अभिनेता सलीम खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

     8. अतुल परचुरे

    हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले अतुल परचुरे के दुनिया छोड़कर जाने से हर किसी को गहरा सदमा लगा था। एक्टर के निधन से साल भर पहले कैंसर का पता चला था। अतुल परचुरे मौत से पहले मराठी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव थे, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी काफी वक्त तक काम किया था। उन्होंने सलमान खान, शाह रुख खान और गोविंदा जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। 

    ये भी पढ़ें- Nick Jonas के साथ फोटो खिंचवाने पर Ira khan हुईं थीं ट्रोल, अब पिता आमिर खान को ठहराया जिम्मेदार