विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikrant Massey के अलावा इन सेलेब्स ने करियर की पीक पर बॉलीवुड को कहा अलविदा, हर कोई रह गया था हैरान

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 02 Dec 2024 10:26 AM (IST)

द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाले विक्रांत मैसी ने आज अपनी पोस्ट से सबको हैरान कर दिया। एक्टर ने ...और पढ़ें

पहले भी कई स्टार्स ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा (Photo Credit- Instagram)
पहले भी कई स्टार्स ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. विक्रांत मैसी ने किया संन्यास का ऐलान
  2. द साबरमती रिपोर्ट को लेकर हो रही थी चर्चा
  3. पहले भी कई स्टार्स ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। '12वी फेल' 2023 की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में विक्रांत मैसी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। एक्टर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए लग रहा था कि आने वाले समय में वो बॉलीवुड में कुछ कमाल करने वाले हैं। लेकिन उनके अचानक इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले ने सबको शॉक में डाल दिया है।

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी से पहले भी बॉलीवुड के कई कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अचानक अपने करियर को अलविदा कह दिया था। आइए जानते हैं उनके नाम....

1.ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना का नाम एक समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल था। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने रहते थे। लेकिन अक्षय कुमार से शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी करियर से दूरी बना ली थी।

Photo Credit- Instagram

हालांकि एक्ट्रेस को कई बार पति के साथ अवॉर्ड शोज में स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा वो अक्सर पति की फिल्मों में प्रोडक्शन का भी काम करती हैं।

2.ईशा कोप्पिकर

ईशा कोप्पिकर ने कहने को तो बॉलीवुड में काफी धांसू एंट्री ली थी लेकिन फिर बाद में इनका करियर खासा चला नहीं। ईशा कोप्पिकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में एक तेलुगू फिल्म से की थी।

Photo Credit- Instagram

ईशा ने आखिरी फिल्म 2011 में की थी। इसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Peelings Song: अल्लू अर्जुन-रश्मिका की जोड़ी ने जीता दिल, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया गाना

3.मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना जो अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई लोग उन्हें शक्तिमान के रोल के लिए जानते हैं तो वहीं कुछ उन्हें महाभारत में भिष्म पितामह के रोले के लिए पसंद करते हैं।

Photo Credit- Instagram

एक्टर ने करियर की पीक पर अपने विवादित बयानों के चलते फिल्मों से खुद को दूर कर लिया। हालांकि हाल ही में उन्होंने शक्तिमान के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की है।

4.नीलम कोठारी

80 और 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली नीलम कोठारी सोनी ने 'हत्या', 'ताकतवर', 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Photo Credit- Instagram

उन्होंने अपने खूबसूरती और अभिनय से पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। लेकिन जब एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूर जाने का फैसला किया, तो उनके फैंस का दिल चकनाचूर हो गया।

5.सना खान

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सना खान को शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

Photo Credit- Instagram

सना ने एक समय में फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था। उन्हें सलमान खान की फिल्म जय हो में देखा गया था। अचानक फिर सना ने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया।

ये भी पढ़ें- Singham Again Collection Day 31: महीनेभर बाद भी 'सिंघम' ने नहीं टेके घुटने, 31वें दिन करोड़ों में लौटी कमाई