Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिल्मों से नहीं, बल्कि ऐड से इन स्टार्स ने किया था अपना करियर शुरू, जानें कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

    Updated: Wed, 08 May 2024 11:30 AM (IST)

    सलमान खान ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा ये हिंदी सिनेमा के वो सितारे हैं जो आज पर्दे पर सुपरहिट हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं ...और पढ़ें

    stars started their career ads (Photo X)
    stars started their career ads (Photo X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर समेत कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीधे फिल्मों से ही की है, लेकिन 80-90 के दशक में ऐसा नहीं होता था। भले ही आप स्टार किड्स क्यों न हो,  लेकिन उसके लिए उन दिनों खूब मेहनत करनी पड़ती थी। चारों तरफ स्टार्स काम की तलाश करते थे।

    सलमान खान, शाहिद कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा समेत कई ऐसे अभिनेता है जो आज सुपरस्टार्स बनकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं, लेकिन एक वक्त था जब यहीं स्टार्स लोगों की सोच से भी बहुत परे थे।  इन्होंने सीधा पर्दे पर न आकर अपने करियर की शुरुआत टीवी एड से की थी। बाद इन स्टार्स ने बॉलीवुड में खूब शोहरत और पैसा कमाया। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

    यह भी पढ़ें- 'मैंने प्यार किया' के बाद भी जब सलमान को बुलाया था फ्लॉप एक्टर, होटल में लोगों ने सरेआम हाथ से छीनी थी ये चीज

    सलमान खान

    सलमान खान (Salman Khan) आज दुनियाभर में भाईजान के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये काम कमाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की थी। फिल्मों में आने से पहले एक्टर ने एक सॉफ्ट ड्रिंक एड से अपने करियर की शुरुआत की थी।

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने 21 साल पहले फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से अभिनेता पर्दे पर छा गए थे, लेकिन उसके बाद उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। अभिनेता की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने अपने बचपन में एड किया था, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस आयशा टाकिया नजर आईं थी।

    खबरें और भी

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग और विज्ञापनों  की शुरुआत की थी। उन्होंने एक पेंसिल एड से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान आमिर खान और महिमा चौधरी स्टारर एक सॉफ्ट ड्रिंक विज्ञापन ने दिलाई थी।

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में बॉलीवुड के रोमांस किंग शाह रुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था, लेकिन इससे पहले भी वह स्क्रीन पर नजर आ चुकी थी। साल 2004 में अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत स्किन केयर एड से की थी और आज वे भारत में कई ब्रांड्स का चेहरा हैं।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण को आज बॉलीवुड और हॉलीवुड में जाना जाता है। उन्होंने साल 2007 में शाह रुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक टूथपेस्ट के एक एड से अपनी करियर शुरू किया।

    वरुण धवन

    वरुण धवन बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर के बेटे डेविड धवन के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने भी स्क्रीन पर आने के लिए एड का सहारा लिया। वह चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने मिल्क ड्रिंक का एड किया था। इसके साल 2012 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया।

    प्रीति जिंटा

    प्रीति जिंटा ने भी अपने एक्टिंग करियर की एक साबुन के एड से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'दिल से' सिनेमा जगत में कदम रखा था।

    यह भी पढ़ें- इन बॉलीवुड सितारों की पहली तनख्वाह जान उड़ जाएंगे होश, Salman Khan को मिली थी सिर्फ इतनी Fees