Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड की इन 9 फिल्मों को हॉलीवुड ने किया कॉपी! लिस्ट में शामिल Ajay Devgn की ये सस्पेंस थ्रिलर

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 09:23 AM (IST)

    रीमेक एक ऐसा माध्यम है जो सालों से सिनेमा जगत का हिस्सा बना हुआ है। साउथ सिनेमा और बॉलीवुड इसको रेगुलर तरीके से फॉलो करते आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको प ...और पढ़ें

    रीमेक की गई हैं ये 9 हिंदी मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    रीमेक की गई हैं ये 9 हिंदी मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. इन हिंदी फिल्मों का बन चुका है रीमेक
    2. हॉलीवुड सिनेमा ने बॉलीवुड फिल्मों से ली प्रेरणा
    3. लिस्ट में शामिल इन पॉपुलर फिल्मोें के नाम शामिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों को रीमेक करके बनाने का सिलसिला लंबे अरसे से फिल्मी जगत में चला आ रहा है। इस मामले में हिंदी और साउथ सिनेमा काफी आगे रहते हैं। लेकिन आपको ये जानकार झटका लगेगा कि हॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं है। समय-समय पर इंग्लिश फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड मूवीज को रीमेक करता हुआ नजर आता रहा है।

    इस लेख में हम आपको उन 9 हिंदी फिल्मों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनको हॉलीवुड में भी बनाया गया है। आइए इसकी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। 

    क्या होता है रीमेक?

    सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि आखिरकार रीमेक क्या होता है। दरअसल किसी भी फिल्म को दूसरे अन्य भाषा में रुपांतरित करके बनाया जाता है तो उसे रीमेक कहा जाता है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर सिनेमा के इतिहास में फ्रांसिसी निर्देशक जॉर्जेस मेलिएस की फिल्म कार्ड पार्टी को पहली रीमेक मूवी के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा 1931 में भारतीय सिनेमा की फिल्म आलम आरा को भी कई अलग-अलग भाषा में दोबारा बनाया गया था। 

    ये भी पढ़ें- Sequel Release 2025: फिर रचेगा इतिहास! 2025 में बॉक्स ऑफिस कब्जा करेंगे सीक्वल, रिलीज होंगी ये मूवीज

    फोटो क्रेडिट- IMDB

    इन बॉलीवुड फिल्मों का हॉलीवुड में बना रीमेक

    साउथ सिनेमा काफी अरसे से हिंदी फिल्मों का रीमेक करता आ रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं रहा है और उसने भी कई पॉपुलर साउथ मूवीज को हिंदी भाषा में बनाया है। लेकिन हॉलीवुड भारतीय सिनेमा की फिल्मों का रीमेक करे, ये थोड़ा शॉकिंग लगता है। इन 9 हिंदी फिल्मों को अंग्रेजी सिनेमा में रीमेक किया जा चुका है। 

          फिल्म        रीमेक वर्जन
      चारुलता (1964)     शेड्स ऑफ ब्लू (2005)
      रंगीला (1995)    ए डेट विद हेमिल्टन (2004)
      डर (1993)     फियर (1996)
      आलवंदन (2001)   किल विल वॉल्यूम 1 (2013)
      जब वी मेट (2007)   लीप ईयर (2010)
      ए वेडनसडे (2008)   ए कॉमन मैन (2013)
      विक्की डोनर (2012)   डिलीवरी मैन (2013)
      दृश्यम  (2015)   कोरियन भाषा में दृश्यम
      किल 2023   रीमेक बनेगा हॉलीवुड में

    इस तरह से ये वो इंडियन फिल्में हैं, जिनको हॉलीवुड सिनेमा की तरफ से रीमेक किया गया है। हालांकि, कुछ मूवीज को छोड़ दिया जाए तो अन्य रीमेक इंग्लिश फिल्मों को कुछ खास सफलता नहीं मिली है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Movie Reboot vs Remake: क्या होती हैं रीबूट फिल्में, रीमेक मूवी से कैसे होती हैं अलग, जानिए फुल डिटेल्स?