Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 सेकंड के सीन में इस हसीना को देखते ही दीवाना हो गया था पूरा देश, लोग फोन करके पूछ रहे थे- 'कौन है संजू?'

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 02:01 PM (IST)

    एक हसीना..., जिसने पहले मॉडल और फिर अभिनेत्री बनकर लाखों-करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई। यह हसीना जब पहली बार टीवी पर आईं तो हर कोई उन्हें देखते ही र ...और पढ़ें

    संजू को जानने के लिए डायरेक्टर के पास आए 5000 कॉल्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    संजू को जानने के लिए डायरेक्टर के पास आए 5000 कॉल्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s का दौर था, एक 20 साल की खूबसूरत हसीना सिर्फ 4 सेकंड के Ad में आईं। जैसे ही लोगों ने उस हसीन लड़की को देखा, हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया। लोग पूछने लगे कि आखिर वह कौन हैं? कहां से आई हैं?

    आलम यह था कि Ad रिलीज होते ही डायरेक्टर तो रात भर लोगों के फोन ही उठाते रहे। एक रात में उन्हें करीब पांच हजार कॉल्स आए थे। पूरी दुनिया 4 सेकंड्स के लिए थम गई थी और उनके मन में सिर्फ हसीना को जानने की उत्सुकता हो रही थी।

    4 सेकंड में थम गई थी दुनिया

    डायरेक्टर जब Ad बना रहे थे तो उन्हें एक ऐसी लड़की की तलाश थी जो सिर्फ 4 सेकंड में पूरी दुनिया को थमने पर मजबूर कर दे। इस ऐड में कई बड़े स्टार्स थे, लेकिन जिसे लाइमलाइट मिली, वो नई हसीना थीं।

    Aishwarya Rai Pepsi Ad

    एक ऐड से रातोंरात सेंसेशन बनीं एक्ट्रेस

    हम जिस अदाकारा की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) हैं। साल 1993 में ऐश्वर्या पेप्सी ऐड में दिखी थीं। यूं तो इस ऐड में आमिर खान और महिमा चौधरी भी थीं, लेकिन सबकी निगाहें संजना उर्फ संजू पर अटक गईं। किसी को नहीं मालूम था कि आखिर यह संजू कौन है।

    खबरें और भी

    डायरेक्टर को आए थे 5 हजार कॉल्स

    खुद ऐड का निर्देशन करने वाले प्रह्लाद कक्कर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें 5 हजार कॉल्स आए थे। एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा था-

    जिस दिन यह (Ad) रिलीज हुआ, अगली सुबह मुझे 5000 फोन कॉल आ जिसमें लोग पूछ रहे थे, "संजू कौन हैं? वह कहां से आई हैं?"

    यह भी पढ़ें- बिना Aishwarya Rai के नहीं बनती ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, डायरेक्टर के पास नहीं था कोई ऑप्शन

    Aishwarya Rai Ad

    तमिल फिल्म से एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू

    ऐश्वर्या राय उस वक्त एक फेमस मॉडल थीं और ठीक एक साल बाद यानी 1994 में वह मिस वर्ल्ड भी बनी थीं। मॉडलिंग की दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद एक्ट्रेस एक्टिंग वर्ल्ड में आईं। उनकी पहली फिल्म तमिल ड्रामा 'इरुवर' थी। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'और प्यार हो गया' से डेब्यू किया था।

    यह भी पढ़ें- 'यह शर्म की बात है...', जब Aishwarya Rai के लिए 'धुरंधर' स्टार Akshay Khanna बोल गए थे ये बात, वजह करेगी हैरान!