Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Don 3 में हुई इस फेमस बॉलीवुड विलेन की एंट्री, विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेगा एक्टर

    Updated: Fri, 02 Jan 2026 08:20 AM (GMT+05:30)

    फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 (Don 3) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के एग्जिट की खबरों के बीच एक बॉलीवुड एक्टर की फिल्म में एंट्री हुई है। इस एक्टर ने व ...और पढ़ें

    विक्रांत मैसी को एक्टर ने किया रिप्लेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    विक्रांत मैसी को एक्टर ने किया रिप्लेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज में एक नाम डॉन 3 (Don 3) का भी शामिल है। फिल्म दो साल से अटकी हुई है और 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली थी। फिल्म की कास्टिंग रेडी थी। मगर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म से एग्जिट की खबरें आने लगीं। रणवीर सिंह के आउट होने के बाद अब एक बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हुई है जो विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेंगे।

    दरअसल, विक्रांत मैसी फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की डॉन 3 के लिए अहम किरदार निभाने वाले थे। ऐसी चर्चा थी कि वह फिल्म में खलनायक बनेंगे। मगर कुछ महीने पहले ही उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था। अब रणवीर के एग्जिट के बाद एक बॉलीवुड एक्टर की एंट्री की खबरें आ रही हैं जो विक्रांत को रिप्लेस कर रहे हैं। 

    विक्रांत मैसी का मिल गया रिप्लेसमेंट

    लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर ने डॉन 3 में जिस एक्टर को विक्रांत मैसी के किरदार के लिए चुना है, वो 2025 में अपनी वापसी के लिए खूब लाइमलाइट में रहे। सालों बाद उन्होंने एक वेब सीरीज से धांसू कमबैक किया और इंटरनेट पर सिर्फ उन्हीं के चर्चे रहे।

    इस एक्टर की डॉन 3 में हुई एंट्री

    अगर आपने अभी भी अनुमान नहीं लगाया कि हम किस एक्टर की बात कर रहे हैं तो बता दें कि यह बैड्स ऑफ बॉलीवुड के रजत बेदी (Rajat Bedi) हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मेकर्स 51 साल के रजत बेदी से डॉन 3 के अहम किरदार के लिए कास्ट करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। वह विक्रांत मैसी के रोल में नजर आ सकते हैं। फरहान अख्तर और रजत की आधिकारिक बातचीत हो गई है। अब दोनों इसी साल जनवरी में मुंबई के खार स्थित ऑफिस में मुलाकात करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह के दिमाग पर Dhurandhar की सक्सेस का सुरूर, डायरेक्टर को धोखा देकर छोड़ी इतनी बड़ी फिल्म!

    Rajat Bedi

    क्यों विक्रांत मैसी ने छोड़ी थी फिल्म?

    पिछले साल जुलाई में ऐसी खबर आई थी कि विक्रांत मैसी ने फिल्म छोड़ दी है और इसकी वजह रोल में गहराई की कमी और ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत को बताया गया था। रजत बेदी से पहले ऐसी खबर आई थी कि विक्रांत के रोल के लिए पहले आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा पर भी विचार किया गया था। फिलहाल, रजत की एंट्री की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता की वजह से Ranveer Singh ने नहीं छोड़ी Don 3, सामने आई असल वजह