विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan का उज्ज्वल निकम की बायोपिक से कटा पत्ता, अब ये एक्टर सरकारी वकील बनकर मचाएगा तबाही

Published: Sun, 20 Apr 2025 11:09 AM (IST)

सितारें जमीन पर मूवी को लेकर चर्चा में आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर खबर थी कि वह एक बायोपिक ...और पढ़ें

आमिर खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आमिर खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दिनेश विजन बनाने जा रहे हैं उज्जवल निकम की बायोपिक
  2. आमिर खान निभाने वाले थे उज्जवल निकम का किरदार
  3. ब्लॉकब्टर फिल्म के हीरो को उज्जवल बनाना चाहते हैं दिनेश

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी और हॉरर फ्रेंचाइजी चला रहे दिनेश विजन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्मों से बड़े पर्दे पर धमाल मचाया है। यही नहीं, अब वह बायोपिक में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अब वह एक और बायोपिक लाने जा रहे हैं।

दिनेश विजन की स्काई फोर्स में एक स्क्वार्डन लीडर की कहानी दिखाई गई थी, अब वह एक सरकारी वकील की कहानी बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग बायोपिक उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) की है। पिछले साल से ही इस फिल्म के लेकर मायानगरी में सुगबुगाहट जारी है। कहा जा रहा था कि फिल्म में वकील की भूमिका में आमिर खान (Aamir Khan) को अप्रोच किया गया है।

आमिर खान की हुई छुट्टी

लाल सिंह चड्ढा के बाद से ही आमिर खान बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर वह काफी एक्टिव हैं। सितारे जमीन पर मूवी से पहले आमिर खान की झोली में उज्ज्वल निकम की बायोपिक भी आई थी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता तो इस फिल्म के लिए राजी भी हो गए थे, लेकिन अब उनका पत्ता साफ होने वाला है।

यह भी पढ़ें- 'जाट अकड़' में Randeep Hooda ने ठुकराई Aamir Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म, इन दो लोगों के बहकावे में लिया था फैसला

Aamir Khan

Photo Credit - Instagram

इस एक्टर की हुई एंट्री

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खन अब उज्ज्वल निकम की बायोपिक का हिस्सा नहीं हैं। कहा जा रहा है कि वह बतौर प्रोड्यूसर फिल्म का हिस्सा बनेंगे। खैर, आमिर खान के जाने के बाद अब दिनेश विजन ने अपने पसंदीदा एक्टर को मैदान में उतारने की प्लानिंग की है। जी हां, वह राजकुमार राव को उज्ज्वल निकम की भूमिका में कास्ट करने की सोच रहे हैं।

Rajkummar Rao

Photo Credit - Instagram

राजकुमार के आने पर सस्पेंस

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिनेश राजकुमार को उज्ज्वल की भूमिका में लेना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिनेश ने स्त्री एक्टर से बात भी कर ली है और अब तक सब कुछ ऑन-प्वॉइंट चल रहा है। दिक्कत बस इतनी है कि राजकुमार के पास अभी विक्रमादित्य मोटवानी की अपकमिंग फिल्म है जिसमें ढलने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी है। वह एक खिलाड़ी की भूमिका में दिखाई देंगे।

कौन थे उज्ज्वल निकम?

अब देखते हैं कि राजकुमार राव उज्ज्वल निकम की बायोपिक के लिए दिनेश विजन को डेट दे पाते हैं या नहीं। बात करें उज्ज्वल की तो वह एक जाने-माने सरकारी वकील हैं। उन्होंने हाई प्रोफाइल मर्डर केस और आतंकवाद के मामलों पर काम किया है।

यह भी पढ़ें- भारत नहीं विदेश में Aamir Khan ने दी गर्लफ्रेंड के साथ पब्लिक अपीयरेंस, दोनों की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।