Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sultan में सलमान खान की 'आरफा' बनने वाली थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, इस वजह से अनुष्का शर्मा ने किया था रिप्लेस

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 11:23 AM (IST)

    सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान (Sultan) में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आरफा का किरदार निभाया था। मगर क्या आपको पता है कि पहले अनुष्का को इस ...और पढ़ें

    सुल्तान के लिए अनुष्का शर्मा नहीं थीं पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सुल्तान के लिए अनुष्का शर्मा नहीं थीं पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अनुष्का शर्मा नहीं थीं सुल्तान के लिए पहली पसंद
    2. फिल्म के लिए पहले चुनी गई थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
    3. सलमान खान ने रिवील किया था इस एक्ट्रेस का नाम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सुल्तान (Sultan) बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लीड रोल निभाया था।

    फिल्म में अनुष्का शर्मा आरफा की भूमिका में दिखाई दी थीं जो पेशे से एथलीट होती है। उन्हें इस फिल्म के लिए काफी सराहा गया था। मगर क्या आपको पता है कि अनुष्का इस रोल के लिए कभी भी पहली पसंद नहीं थीं। जी हां, खुद सलमान ने एक बार रिवील किया था कि सुल्तान के लिए पहली च्वॉइस कोई और अभिनेत्री हैं।

    ये अभिनेत्री थीं सुल्तान के लिए पहली च्वॉइस

    ये अभिनेत्री हैं टैलेंटेड मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)। साल 2022 में मृणाल को-स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ फिल्म जर्सी का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के मंच पर आई थीं। इस दौरान सल्लू मियां ने शाहिद को बताया था कि सुल्तान के लिए पहले मृणाल ठाकुर पहली पसंद थीं। यह सुनकर जर्सी स्टार दंग रह गए थे।

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun संग रोमांस फरमाएंगी Mrunal Thakur? एक्ट्रेस की झोली में आई एटली की 800 करोड़ी फिल्म

    Mrunal Thakur

    Photo Credit - Instagram

    इस वजह से रिजेक्ट हुई थीं एक्ट्रेस

    सलमान खान ने यह भी बताया था कि आखिर क्यों मृणाल ठाकुर फिल्म के लिए फाइनल नहीं हुई थीं। उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म को लेकर डिस्कस करने के लिए उनसे और अली अब्बास से मिलने उनके फार्महाउस भी गई थीं। वह फिल्म के लिए कास्ट हो जातीं, लेकिन उनका शरीर एथलीट की वजह से न लगने के कारण वह फाइनल नहीं हुईं पाई थीं।

    खबरें और भी

    Photo Credit - Instagram

    सुल्तान के लिए किसी ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जो शरीर से फिट और एथलीट दिखे। उस वक्त मृणाल काफी पतली थीं। जिसकी वजह से वह रोल के लिए फिट नहीं बैठ रही थीं।

    मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्में

    टीवी से बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नाम कमाने वालीं मृणाल के पास इस वक्त लाइनअप में कई फिल्में हैं। वह सन ऑफ सरदार 2, डकैत: ए लव स्टोरी, है जवानी तो इश्क होना है, पूजा मेरी जान और धूम 4 जैसी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। उनकी फिल्म डकैत इसी साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor के बाद Spirit में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, प्रभास की फिल्म में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का