Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sridevi से बेइंतहा प्यार करता था ये सुपरस्टार, घर पर हो गया ऐसा 'अपशकुन', नहीं कर पाया प्रपोज

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 06:17 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) के चाहने वालों की कमी नहीं थी। एक सुपरस्टार तो उनका इतना बड़ा दीवाना हो गया था कि वह उनसे शादी भी कर ...और पढ़ें

    श्रीदेवी से प्यार करता था ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    श्रीदेवी से प्यार करता था ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. श्रीदेवी का ऑनस्क्रीन बेटा बना था ये सुपरस्टार
    2. श्रीदेवी को प्रपोज करने वाला था ये सुपरस्टार
    3. मन ही मन श्रीदेवी के लिए सीरियस हो गया था एक्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रीदेवी (Sridevi) हिंदी सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार कही जाती थीं। बड़े पर्दे पर उनकी अदाकारी और खूबसूरती के लोग कायल थे। एक बॉलीवुड सुपरस्टार तो श्रीदेवी को मन ही मन पसंद करते थे, लेकिन वह कभी भी अपने दिल की बात उनसे नहीं कह पाए। यह कोई और नहीं बल्कि उनका ऑन-स्क्रीन बेटा था। 

    हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वो रजनीकांत (Rajinikanth)। जी हां, रजनीकांत श्रीदेवी को पसंद करते थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा ही हिट रही है। रजनीकांत और श्रीदेवी ने पहली बार साल 1976 में फिल्म मूंदरू मुदिचु में काम किया था जिसमें श्रीदेवी रजनीकांत की सौतेली मां बनी थीं, वो भी मात्र 13 साल की उम्र में। इसके बाद दोनों बड़े पर्दे पर करीब 19 फिल्मों में साथ काम किया था।

    श्रीदेवी से इश्क करने लगे थे रजनीकांत

    ऐसा कहा जाता है कि साथ में काम करते-करते रजनीकांत को श्रीदेवी से इश्क हो गया था। उनकी फैमिली के साथ भी अभिनेता का अच्छा बॉन्ड था। जब श्रीदेवी 16 साल की थीं, तब एक बार रजनीकांत ने उनसे शादी करने की इच्छा भी जताई थी। मगर ऐसा हो नहीं पाया था।

    यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan को इस टीवी एक्टर ने बताया 'वायरल',कहा- 'उनके साथ काम करना...'

    Rajinikanth Sridevi

    Photo Credit - X

    श्रीदेवी को प्रपोज करने गए थे रजनीकांत

    के लिए इतने सीरियस थे कि वह उनके घर उन्हें प्रपोज करने चले गए थे। जब वह श्रीदेवी को शादी के लिए प्रपोज करने गए तो अचानक से घर की लाइट चली गई थी। अंधविश्वासी होने के कारण  रजनीकांत ने इसे अपशकुन समझा और अपने प्यार का इजहार किए बिना ही चले गए। फिर उन्होंने कभी भी श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार नहीं किया।

    खबरें और भी

    Sridevi Rajinikanth

    Photo Credit- X

    रजनीकांत ने साल 1981 में लता के साथ शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां हैं। वहीं, श्रीदेवी ने 1996 में प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर ली। उनके भी दो बेटियां हैं। 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था। फिलहाल, इन दिनों रजनीकांत अपनी अपकमिंग मूवी कुली को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें- Sridevi को राम गोपाल वर्मा ने किया मजबूर, सेट पर हुईं बेहोश-टूटा दांत, डायरेक्टर ने कहा- '20 मिनट तक उसे...'