विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बजट से 7 गुना ज्यादा कमाई, बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली इस फिल्म पर बनी 4 रीमेक, Hera Pheri से है खास कनेक्शन

Published: Fri, 23 May 2025 04:24 PM (IST)

आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने दर्शकों को इतना इंप्रेस किया ...और पढ़ें

इस फिल्म ने बजट से 7 गुना ज्यादा की कमाई। फोटो क्रेडिट- एक्स
इस फिल्म ने बजट से 7 गुना ज्यादा की कमाई। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. क्लासिक कॉमेडी मूवी पर बनी चार रीमेक
  2. सिर्फ 40 दिन में ही शूट हो गई थी फिल्म
  3. डायरेक्टर ने अपने घर पर बनाया था सेट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो कल्ट मूवी बन जाती हैं। 45 साल पहले एक ऐसी ही फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई जिसने आते ही धमाल मचा दिया। सिनेमाघरों में दर्शक का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया और मेकर्स की झोली पैसों से भर गई।

यही नहीं, फिल्म की सफलता के बाद इसकी चार रीमेक बनी। अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की एक फिल्म तो इससे इंस्पायर्ड ही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) भी नजर आए थे। अभी भी आप नहीं समझे कि हम किसकी बात कर रहे हैं?

40 दिन में हुई थी शूटिंग

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो 1979 में रिलीज हुई कॉमेडी क्लासिक कल्ट गोल माल (Gol Maal) है। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म गोल माल की कहानी राही मासूम रजा और सचिन भौमिक ने लिखी थी। इसे एन सी सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था और म्यूजिक की जिम्मेदारी आर डी बर्मन के कंधों पर थी। IMDb के मुताबिक, सिर्फ 40 दिन में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी, वो भी डायरेक्टर के घर पर। 

Gol maal movie

Photo Credit - IMDb

मेकर्स को मिला 7 गुना फायदा

1979 में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची तो छा गई। उम्मीद नहीं थी कि इसे इतना प्यार मिलेगा। क्रिटिक्स ने इसे खूब सराहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाई से इतिहास रच दिया। जी न्यूज के मुताबिक, इस फिल्म को 1 करोड़ रुपये मे बनाया गया था लेकिन इसने 7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। यानी की बजट से सात गुना ज्यादा। 

यह भी पढ़ें- 28 साल पहले Ramayana का भगवान राम बना था साउथ का ये सुपरस्टार, फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड

गोल माल पर बनी थी चार रीमेक

गोल माल की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस हिट होने के बाद इस पर धड़ाधड़ साउथ में रीमेक बनीं। 1981 में तमिल भाषा में थिल्लु मुल्लु नाम से रीमेक बनाया गया, कन्नड़ में आसेगोब्बा मीसेगोब्बा (1990), मलयालम में समहावलन मेनन (1995) में बनी। इसे सिन्हाला (श्रीलंकन भाषा) में भी बनाई गई थी। आपको शायद ही मालूम हो कि अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म बोल बच्चन इसी फिल्म से इंस्पायर्ड थी।

Gol maal

Photo Credit - IMDb

गोल माल मूवी से एक और बड़ा फैक्ट है। आपने प्रियदर्शन निर्देशित अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) में पॉपुलर गाना 'गोलमाल है भई सब गोलमाल है' सुना होगा, यह गाना गोल माल मूवी का है। फिल्म में उत्पल दत्त, अमोल पालेकर, बिंदिया गोस्वामी, डेविड, मंजू सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। अमिताभ, रेखा और ओम प्रकाश ने कैमियो रोल किया था।

यह भी पढ़ें- कमजोर दिल वाले न देखें सच्ची घटना पर बेस्ड ये हॉरर थ्रिलर, YouTube पर मौजूद है 2 घंटे की ये फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।