Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये हैं आपके फेवरेट सेलेब्स के न्यू ईयर प्लान, विराट-अनुष्का तो...

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 25 Dec 2017 11:14 AM (IST)

    आइये आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर समेत बॉलीवुड के अन्य सितारे साल 2017 को कैसे अलविदा कहने वाले हैं। ...और पढ़ें

    ये हैं आपके फेवरेट सेलेब्स के न्यू ईयर प्लान, विराट-अनुष्का तो...
    ये हैं आपके फेवरेट सेलेब्स के न्यू ईयर प्लान, विराट-अनुष्का तो...

    मुंबई। साल 2017 जा रहा है और एक नया साल धीरे-धीरे आपकी ज़िन्दगी में कदम रख रह है। नए साल का स्वागत हर कोई धूम-धाम से करता है अब वो भले आम जनता हो या फिर हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के चमकते सितारे। नए साल को मनाने का हर किसी का अपना-अपना स्टाइल है। कोई घर पर अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाता है तो कोई करता है जम कर पार्टी, कुछ ऐसा ही आपके फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं।

    आइये आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर समेत बॉलीवुड के अन्य सितारे साल 2017 को कैसे अलविदा कहने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Exclusive: विराट-अनुष्का का दिल्ली में रिसेप्शन हुआ, पीएम मोदी भी हुए शामिल, देखिए अंदर की तस्वीरें

    शाहिद कपूर: शाहिद कपूर साल का आखिरी दिन खूबसूरत पत्नी मीरा कपूर और बेटी मिशा के साथ मनाने वाले हैं। शादी के बाद वैसे भी शाहिद अपने हर ख़ास दिन को मीरा और परिवार के साथ ही मनाते दिखाई देते हैं।

    करण जौहर: फ़िल्ममेकर करण जौहर न्यू ईयर को वैसे तो हर साल भारत के बाहर ही मनाते हैं मगर, यह साल उनके लिए बेहद ख़ास है क्यूंकि इस साल उनके बच्चे यश और रूही भी उनके साथ होंगे।आपको बता दें कि करण यश और रूही के साथ अपने घर पर ही नए साल का स्वागत करेंगे।

    प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड-हॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं और अब यहां से न्यू ईयर मना कर ही वापस जाएंगी। आपको बता दें कि प्रियंका अपनी मां मधु के साथ ही नए साल को मनाएंगी।

    सोनम कपूर: सोनम कपूर भी अपनी ज़िन्दगी के ख़ास पलों को फैमिली के साथ मनाने में विश्वास रखतीं हैं। और इस साल वो अपने पिता अनिल, मां सुनीता, भाई हर्षवर्धन और बहन रिया के साथ न्यू ईयर मनाएंगी। वैसे, सुनने में आया है कि सोनम के इस सेलिब्रेशन में उनके ख़ास दोस्त आनंद आहूजा भी साथ होंगे।

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार: अक्षय कुमार नए साल का स्वागत अपनी पत्नी ट्विंकल और बच्चों के साथ साउथ अफ्रीका में करने वाले हैं और नए साल की शुरुआत में वो अपनी आने वाली फ़िल्म 'पैड मैन' के प्रमोशन भी शुरू करेंगे।

    यह भी पढ़ें: अगले साल बड़े परदे पर दिखेंगी सारा अली खान, एेसी चल रही है तैयारी

    दीपिका पादुकोण: दीपिका भी बॉलीवुड की उन भिनेत्रियों में से एक है जो इस नए साल की रात अपने माता-पिता के साथ अपने घर बैंगलोर में मनाएंगी। इसके अलावा दीपिका को अगले साल अपनी विवादित फ़िल्म 'पद्मावती' के भी रिलीज़ होने का इंतज़ार है।

    आलिया भट्ट: बॉलीवुड की पटाखा गुड्डी नए साल का स्वागत अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ करेंगी। अगले साल की शुरुआत में आलिया की एक बेस्ट फ्रेंड की शादी भी होने वाली है और आलिया इसकी पूरी तैयारी कर रही हैं।

    कंगना रनौत: वर्किंग न्यू ईयर तो बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का भी है। अपनी आने वाली फ़िल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' की शूटिंग में व्यस्त कंगना सेट्स पर ही नए साल का स्वागत करेंगी।

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा: नव विवाहित जोड़ी विराट और अनुष्का इन दिनों अपने हनीमून को एन्जॉय कर रहे हैं। इन्होंने हाल ही में दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन रखा था और अब ये मुंबई लौट आएं हैं इसके बाद ये क्यूट कपल अपना आने वाला साल साउथ एफ्रिका में सेलिब्रेट करेंगे।