यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पति बोनी को मानती थीं श्रीदेवी अपना बेस्ट फ्रेंड, तस्वीरों में देखिये इनका प्यार
उस समय बोनी मोना के साथ शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे अर्जुन और अंशुला। मगर बावजूद इसके बोनी श्रीदेवी से प्यार कर बैठे थे।

मुंबई। पिछले साल आज 24 फरवरी के दिन श्रीदेवी की अकस्मात निधन ने पूरे देश को चौंका दिया था। aकुछ दिनों पहले जो अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में जमकर नाच रही थीं, तस्वीरों एक लिए पोज़ दे रही थीं... वो अचानक यूं दुनिया को अलविदा कह जाएगी यह किसी ने सोचा नहीं था।
वहीं श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बेटियां जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के दुःख की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती। आपको बता दें कि श्रीदेवी अपनी बेटियों के बेहद करीब थीं और बोनी से भी वो बेहद प्यार करती थीं। बोनी भी श्रीदेवी पर अपनी जान छिड़कते थे। बोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अगर शाहजहां होते तो श्रीदेवी के लिए ताजमहल ज़रूर बनवाते। आइये आपको बतातें हैं श्रीदेवी और बोनी की प्रेम कहानी की कुछ दिलचस्प बातें।
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के निधन के बाद सिर्फ इस वजह से अर्जुन कपूर आये जाहन्वी-खुशी के साथ
बोनी ने जब श्रीदेवी को 1970s की तमिल फ़िल्मों में देखा तो वो उनके अभिनय के कायल हो गए। बोनी श्रीदेवी से मिलना चाहते थे और उनसे मिलने वो चेन्नई भी गए मगर, उस समय श्रीदेवी सिंगापुर शूटिंग के लिए गई हुई थीं। बोनी उन्हें अपनी फ़िल्म 'मिस्टर इंडिया' में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करना चाहते थे जिसके लिए वो कई बार श्रीदेवी से मिले मगर, श्रीदेवी उन महिलाओं में से एक थीं जो बहुत ही कम बोलती थीं इसलिए उन्होंने बोनी को अपनी मां से मिलवाया और कहा कि उनकी फ़िल्मों के सारे फैसले उनकी मां लेती हैं।

श्रीदेवी की मां ने इस फ़िल्म के लिए श्रीदेवी की फीस बताई 10 लाख रूपये और बोनी ने उन्हें कहा कि वो बेशक 11 लाख लें मगर, श्रीदेवी को उनकी फ़िल्म साइन करने के लिए मनवा लें। 'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग शुरू हुई और धीरे-धीरे श्रीदेवी भी बोनी को जानने और समझने लगी।

कहा जाता है कि श्रीदेवी सेट्स पर बहुत कम्फर्टेबल हों, इसका ध्यान खुद बोनी रखा करते थे। इस समय बोनी मोना के साथ शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे अर्जुन और अंशुला। मगर, बावजूद इसके बोनी श्रीदेवी से प्यार कर बैठे थे।
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी है राजकुमार राव के अधूरे सपने का हिस्सा, सलमान, शाह रुख़, अक्षय ने तो कर लिया पूरा

वहीं, श्रीदेवी को बोनी को समझने में काफी वक़्त लगा। जब श्रीदेवी ने बोनी से शादी करने का फैसला किया तो लोगों ने उन्हें मोना और बोनी का घर तोड़नेवाली भी कहा। श्रीदेवी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें यह समझने में बहुत देर हो गई कि बोनी ही उनके जीवनसाथी हैं। श्रीदेवी और बोनी ने 2 जून 1996 में शादी की और अब उनके दो बेटियां हैं जाह्नवी और ख़ुशी। शादी के बाद भी श्रीदेवी बोनी को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती थीं और अपने सोशल अकाउंट पर बोनी की तस्वीर को शेयर करते हुए यह भी लिखती थीं कि वो उनके टेडीबियर हैं।

