विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने पहले रिजेक्ट कर दी थी Race 3, जानें क्या थी वजह

By Rahul soniEdited By:
Updated: Wed, 16 May 2018 11:51 AM (IST)

सलमान ने यह भी कहा कि रेमो, जैकलीन, डेज़ी और वह खुद कोई दूसरी फिल्म की प्लानिंग कर रहे थे।

सलमान खान ने पहले रिजेक्ट कर दी थी Race 3, जानें क्या थी वजह
सलमान खान ने पहले रिजेक्ट कर दी थी Race 3, जानें क्या थी वजह

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान की फिल्म रेस 3 के ट्रेलर के आने का लंबे समय से उनके फैंस इंतजार कर रहे थे। यह बात सलमान भी जानते थे, तभी फिल्म के ट्रेलर लांच इवेंट पर जाने से पहले ही सलमान ने ट्विटर पर पूरा माहौल बना दिया था और शरारत भरे अंदाज में एक बार फिर उन्होंने अपने फैन्स को आखिरकार तोहफा दे ही दिया है।

फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि वह इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 3 डी में होगी और ट्रेलर लांच भी 3 डी में जारी किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान एक बार फिर सलमान पूरी तरह से मस्ती में नजर आये और उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब खूब मस्ती में दिया। सलमान ने बताया कि यही वजह थी कि फिल्म का ट्रेलर लोग पूछ रहे थे, कब आयेगा-कब आयेगा। चूंकि फिल्म उस क्वालिटी की बनी है। इसलिए फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर पूरा वक्त लग रहा है।सलमान ने स्वीकारा कि जब पहली बार उनके पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर फिल्म के निर्माता रमेश तोरानी गये थे तो उन्हें स्क्रिप्ट समझ नहीं आयी थी। लगभग दो साल पहले की बात है। लेकिन रमेश ने ही सलमान को कनविंस किया कि फिल्म पर फिर से काम करते हैं। सलमान कहते हैं कि उन्हें लगा ही नहीं था कि रेस के फॉरमेट में वह शूट करेंगे या फिट बैठेंगे। सलमान ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले रेस 1 और रेस 2 नहीं देखी है, लेकिन फॉरमेट उनको पता था। सो, उन्हें लगा वह फिट नहीं बैठेंगे। लेकिन जब दोबारा स्क्रिप्ट सुनी और कुछ बदलाव किये गये तो उन्हें लगा कि इस फिल्म को करने में तो बहुत अधिक मजा आने वाला है। सो, उन्होंने तय किया कि वह फिल्म को को-प्रोडयूस भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: मशहूर संगीतकार खय्याम ने की पूरी संपत्ति दान करने की घोषणा

सलमान ने यह भी कहा कि रेमो, जैकलीन, डेज़ी और वह खुद कोई दूसरी फिल्म की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन तभी रेस3 का पूरा संयोग बन गया तो उन्होंने तय किया कि पहले इस फिल्म को करते हैं और कास्ट भी यही रखेंगे। 

यह भी पढ़ें: Race 3 Trailer: कमाल का एक्शन, परिवार के लिए जान और शर्टलेस सलमान