Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sridevi: श्रीदेवी को डेट करना चाहता था साउथ का ये सुपरस्टार, आज भी देखते हैं एक्ट्रेस की फिल्में

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 05:50 PM (IST)

    श्रीदेवी अपने जमाने की सुपरस्टार थीं। एक्ट्रेस भले ही इस दुनिया से चले गई हों लेकिन उनके चाहने वालों की कमी आज भी नहीं है। साउथ सुपरस्टार ने अब एक खुल ...और पढ़ें

    This South superstar wanted to date Sridevi, still watches the actress's films, VIA INSTAGRAM
    This South superstar wanted to date Sridevi, still watches the actress's films, VIA INSTAGRAM

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sridevi: श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड, एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फैंस के दिलों पर खूब राज किया। आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। चाहे वो आम लोग हों या सुपरस्टार्स। अब हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम नेचुरल स्टार नानी ने अपने क्रश के बारे में खुलासा किया और बताया कि वो हमेशा से श्रीदेवी को डेट करना चाहते थे।

    नेचुरल स्टार नानी ने बताया अपना क्रश

    अपकमिंग फिल्म दसारा से नानी पैन इंडिया एक्टर बनने जा रहे हैं। साउथ में नानी को नेचुरल स्टार कहा जाता है। अब एक्टर ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वो किसे डेट करने की इच्छा रखते हैं तो नानी ने सीधे श्रीदेवी का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'मेरी ड्रीम डेट हमेशा से श्रीदेवी मैम रही हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वो आज जीवित नहीं हैं। जब मैं बड़ा हुआ तभी से मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं आज भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। फिल्म क्षणा क्षणं देखकर मुझे आज भी अनरियल लगता है।'

    इस दिन रिलीज होगी नानी की पैन इंडिया फिल्म दसरा

    फिल्म 'दसरा' के ट्रेलर में नानी के किरदार को देख पुष्पा की याद आती है, मगर खुद एक्टर के लिए ये बिल्कुल नया रूप है। फिल्म का लेखन निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। फिल्म में नानी धरनी नाम का किरदार निभा रहे हैं। कहानी सिंगरेनी में स्थित कोयला खदानों की आर्थिक, सामाजिक, राजनीति और सत्ता संघर्ष पर आधारित है। ट्रेलर काफी दमदार है और दृश्य आकर्षित करते हैं। सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग ने दृश्यों का असर बढ़ा दिया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट खासा बढ़ गया है। वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

    भोला से होगी दसरा की भिड़ंत

    दसरा की टक्कर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म भोला से होगी, जो 30 मार्च को ही रिलीज हो रही है। अजय देवगन निर्मित निर्देशित भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। अजय की फिल्म भी काफी दमदार लग रही है। इस लिहाज से ये टक्कर कांटे की हो सकती है।

    खबरें और भी