Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दो करोड़ दो या मरने को तैयार रहो', सलमान खान को फिर धमकी, एक गिरफ्तार

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 05:45 AM (IST)

    मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई यातायात पुलिस को मंगलवार को एक गुमनाम संदेश मिला। इसमें धमकी दी गई थी कि अगर अभिनेता सलमान खान ...और पढ़ें

    सलमान खान को फिर धमकी, एक गिरफ्तार
    सलमान खान को फिर धमकी, एक गिरफ्तार

    HighLights

    1. मुंबई के बांद्रा पूर्व निवासी मुस्तफा के रूप में हुई आरोपित शख्स की पहचान
    2. इस माह की शुरुआत में पांच करोड़ की रंगदारी भी मांगी गई थी अभिनेता से

    पीटीआई, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और कहा गया कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर बांद्रा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई यातायात पुलिस को मंगलवार को एक गुमनाम संदेश मिला। इसमें धमकी दी गई थी कि अगर 58 वर्षीय अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि शुरू में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी

    इसके बाद बुधवार को इस संबंध में वर्ली पुलिस ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम के ब्लू फेम अपार्टमेंट निवासी 56 वर्षीय आजम मुहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार किया। सलमान भी मुंबई के इसी पाश इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रहते हैं। धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया गया है। इस महीने की शुरुआत में भी मुंबई यातायात पुलिस के वाट्सएप हेल्पलाइन डेस्क को एक धमकी भरा संदेश मिला था और उसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

    कहा गया था कि यदि ऐसा नहीं किया तो मार दिया जाएगा। पुलिस ने इस सिलसिले में जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिस पर सलमान खान और राकांपा नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

    खबरें और भी

    जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी की इसी 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। साल को इससे पहले लारेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी।

    लारेंस बिश्नोई से भी बदतर हैं सलमान खान : सोमी अली

    अभिनेत्री सोमी अली ने सलमान खान की तुलना लारेंस बिश्नोई से की है। साथ ही कहा कि सलमान ने मेरे साथ जो किया, उसे देखते हुए मैं कह सकती हूं कि वह लारेंस बिश्नोई से बदतर हैं। सोमी ने याद करते हुए कहा कि कैसे एक बार सलमान उन्हें मार रहे थे और उनके नौकर ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें न पीटने की गुहार लगाई थी।

    सोमी को पीटते थे सलमान खान

    उन्होंने बताया कि सलमान के साथ अपने रिश्ते पर वह एक किताब लिख रही हैं, जिसमें सब कुछ विस्तार से बताया जाएगा। सोमी सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह करीब आठ साल तक सलमान के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। सोमी ने कहा कि सलमान ने एक बार ऐश्वर्या को बहुत बुरी तरह से गाली दी थी। मुझे लगता है कि उन्होंने ऐश्वर्या के कंधे की हड्डी तोड़ दी थी। लेकिन मुझे नहीं पता कि उसने कैटरीना के साथ क्या किया।