Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Throwback Thursday: जब कपूर खानदान की इस बेटी का लुक ही बना उनके करियर की सबसे बड़ी मुसीबत

    Updated: Thu, 16 May 2024 12:10 AM (IST)

    Thowback Thursday में एक बार फिर से एक नई स्टोरी हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये कहानी कपूर खानदान की उस बेटी की हैं जिनका करियर कई फिल्मों के बाजवूद भी ब ...और पढ़ें

    कपूर परिवार की इस बेटी का फिल्मी करियर रहा फ्लॉप / फोटो- Dainik Jagran Graphic
    कपूर परिवार की इस बेटी का फिल्मी करियर रहा फ्लॉप / फोटो- Dainik Jagran Graphic

    HighLights

    1. बॉलीवुड में नहीं बन पाया इस कपूर खानदान की बेटी का करियर
    2. करिश्मा-करीना की तरह हिंदी फिल्मों में नहीं चला इनका सिक्का
    3. लुक्स ही बने कपूर परिवार की इस बेटी के लिए मुसीबत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर खानदान अपनी लेगेसी को पिछली 4 पीढ़ियों से फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ा रहा है। पृथ्वीराज कपूर परिवार के वो पहले शख्स थे, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 1929 में पृथ्वीराज कपूर ने फिल्म 'बे धारी तलवार' से अभिनय किया, उनके बाद उनके बेटे राज कपूर ने हिंदी सिनेमा पर राज किया।

    कपूर परिवार से इन दोनों दिग्गज कलाकारों के अलावा शम्मी कपूर, शशि कपूर से लेकर ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर ने इंडस्ट्री में काफी काम किया। कपूर खानदान की बेटियों करिश्मा और करीना भी आज के समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज हैं।

    पृथ्वीराज कपूर के बेटों और नाती-पोतों को जितना उनके अभिनय के लिए सराहा जाता है, उतने गुड लुक्स के भी फैंस दीवाने रहे हैं। हालांकि, कपूर खानदान की एक बेटी ऐसी भी रहीं, जिनकी खूबसूरती ही उनके फिल्मी करियर में सबसे बड़ा रास्ते का कांटा बनी। क्या है ये पूरा किस्सा चलिए जानते हैं।

    करीना-करिश्मा की तरह फिल्मों में नहीं चली इस बेटी की किस्मत

    करिश्मा कपूर की मासूमियत ने जहां फैंस का दिल जीता, तो वहीं करीना का 'पू' बनकर तेवर दिखाना लोगों को खूब भाया। राज कपूर की बहू नीतू सिंह ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। बस जो इंडस्ट्री में बचपन से अभिनय करके भी अभिनय की दुनिया में सफलता नहीं पा सकीं, वो थीं शशि कपूर की बेटी संजना कपूर।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: परदे पर शराबी कॉमेडियन के रूप में मशहूर रहे जॉनी वॉकर के घर क्यों मना था शराब पीना

    27 नवंबर 1967 में कपूर परिवार में जन्मीं संजना ने बचपन में फिल्म '36 चौरंगीलेन'से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी ही मां जेनिफर केंडल का किरदार के बचपन का रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस न कर सकी।

    sanjana kapoor

    रेखा की फिल्म में निभाया था एक छोटा सा किरदार

    जब वह बड़ी हुईं तो एक बार फिर से इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने शशि कपूर द्वारा बनाई गयी फिल्म 'उत्सव' में काम किया, जो 1981 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के पोस्टर पर जहां रेखा छाई रहीं, तो वहीं संजना को फिल्म में एक बहुत ही छोटा किरदार निभाने को मिला।

    sanjana kapoor movies

    इसके बाद उन्होंने सलाम बॉम्बे, हीरो हीरालाल और जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। फिल्मों में न चलने के बाद संजना कपूर ने टीवी का रुख किया और उन्होंने 'टीवी अमूल इंडिया' शो किया। उनका ये शो 3 साल तक ऑनएयर रहा, लेकिन तब तक उनका मन एक्टिंग से पूरी तरह से हट चुका था।

    संजना को लगता था कि लुक है उनकी मुसीबत

    एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने के बाद संजना को लगा कि उनके लुक की वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं। दरअसल संजना कपूर अपने जमाने में थीं तो काफी खूबसूरत, लेकिन पिता के चार्म के साथ-साथ उनके चेहरे पर एक ब्रिटिश लुक था, इसकी वजह थीं उनकी मां जेनिफर केंडल, जो अपने जमाने की मशहूर इंग्लिश एक्ट्रेस थीं। उनका जन्म इंग्लैंड के साउथपॉर्ट में हुआ था।

    इसलिए संजना के चेहरे पर भी इंग्लिश वाला चार्म था, जिसकी वजह से उस दौर की हिंदी ऑडियंस उनसे ज्यादा कनेक्ट नहीं कर पाती थी। आज के समय में संजना कपूर फिल्मों से दूर पृथ्वी थिएटर संभालती हैं और साथ ही खुद का भी थिएटर ग्रुप 'जुनून' चलाती हैं।

    यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: हेमा मालिनी की हिट फिल्म पर बीआर चोपड़ा ने बनाया था टीवी शो, ड्रीम गर्ल ने निभाया लीड रोल