यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक छत के नीचे Emaraan Hashmi और शिखर धवन, क्या चल रही है किसी फिल्म की प्लानिंग?
Emraan Hashmi-Shikhar Dhawan Pics टाइगर 3 कलाकार इमरान हाशमी इन दिनों अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। टाइगर 3 से एक्टर एंटी हीरो की छवि को लेकर ...और पढ़ें

HighLights
- एक साथ नजर आए इमरान और शिखर
- फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं शिखर धवन
- 'डॉन 3' में नजर आ सकते हैं इमरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Emraan Hashmi-Shikhar Dhawan Meeting: मौजूदा समय में एक्टर इमरान हाशमी का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। कभी अपने नई कार तो कभी आने वाली फिल्मों के वजह से 'टाइगर 3' कलाकार लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं।
इस बीच इमरान की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानी शिखर धवन के साथ नजर आ रहे हैं। इमरान और शिखर की फोटो अब चर्चा का विषय बन गई है।
एक साथ नजर आए इमरान और शिखर
इमरान हाशमी और शिखर की लेटेस्ट तस्वीर को योगेश शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस फोटो में इमरान हाशमी के साथ टीम इंडिया के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और अन्य लोग नजर आ रहे हैं। इमरान के अलावा फिल्म 'आशिकी 2' में अहम भूमिका अदा करने वाले एक्टर शाद रंधावा भी इस तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं।
मालूम हो कि शाद और इमरान ने फिल्म 'आवारापन' में एक साथ काम किया है। आलम ये है कि इमरान हाशमी और शिखर धवन की इस तस्वीर को सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ये कयास लग रहे हैं कि ये दोनों कलाकार हो सकता है कि किसी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं।
खबरें और भी
फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं शिखर धवन
शिखर धवन और इमरान हाशमी भविष्य में शायद एक साथ किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं, इस खबर को हवा इस बात से भी मिलती है कि शिखर अभी क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं और इससे पहले वह हुमा कुरैशी और सोनाक्षी स्टारर 'डबल एक्सएल' में कैमियो रोल जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं।
डॉन 3 में नजर आ सकते हैं इमरान
सलमान खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' में विलेन आतिश रहमान का किरदार अदा कर इमरान हाशमी ने फैंस का दिल बखूबी जीता है। मौजूदा समय में ये खबर काफी चर्चा में है कि आने वाले समय में इमरान अपनी एंटी हीरो की छवि को बरकरार रख सकते हैं। जिसके चलते इमरान, रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' में निगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं।