Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3: खत्म हुई सलमान खान-अरिजीत सिंह की इतने साल पुरानी दुश्मनी? मिल सकता है ये खास सरप्राइज, देखें वीडियो

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 12:12 PM (IST)

    Salman Khan and Arijit Singh सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच सब कुछ ऑल इज वेल होता हुआ नजर आ रहा है। दोनों की अब पुरानी दुश्मनी खत्म होती दिखाई दे रही ...और पढ़ें

    टाइगर-3 एक्टर सलमान खान-अरिजीत सिंह की दुश्मनी खत्म/ फोटो- Instagram Fan Club
    टाइगर-3 एक्टर सलमान खान-अरिजीत सिंह की दुश्मनी खत्म/ फोटो- Instagram Fan Club

    HighLights

    1. अरिजीत सिंह-सलमान खान की खत्म हुई दुश्मनी
    2. 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन में हुआ था दोनों का पंगा
    3. सलमान-अरिजीत फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।Tiger 3 Salman Khan and Arijit Singh: सलमान खान का एक बार अगर किसी से पंगा हो जाए तो उसके बाद तो वह अपने आप की भी नहीं सुनते। बॉलीवुड में अब तक कई सितारों के साथ हम बॉलीवुड के दबंग खान के मतभेद की खबरें सुन चुके हैं। इन्हीं में से एक नाम लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह का भी है।

    अरिजीत सिंह और सलमान खान की दुश्मनी की शुरुआत एक अवॉर्ड फंक्शन से शुरू हुई थी। जिसके बाद उन्होंने मूवी 'सुल्तान' से अरिजीत के गाने को हटवाकर खुद वह गाना गाया था। अरिजीत सिंह नेइसके बाद दबंग सलमान खान से पब्लिकली माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के बीच चीजें नहीं सुलझी।

    अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान पुरानी बातों पर पानी फेर अरिजीत सिंह के साथ पैचअप कर चुके हैं। इतना ही नहीं, सलमान और अरिजीत की जोड़ी फैंस को भी एक बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

    इतने साल बाद सलमान-अरिजीत आएंगे साथ-साथ

    ऐसा लग रहा है कि 'टाइगर-3' एक्टर सलमान खान ने भी पुरानी बातों को भुलाकर सिंगर अरिजीत संग अपनी दुश्मनी खत्म कर दी है। हाल ही में सलमान खान के एक फैन क्लब ने अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ही अब अपनी लड़ाई से मूव ऑन कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Trailer: 'टाइगर-3' के ट्रेलर की डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर आया भूचाल, यूजर्स ने बोल दी ऐसी बात

    इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि अरिजीत सिंह की विश फाइनली सच हो सकती है और वह सलमान खान-कटरीना कैफ की दिवाली रिलीज फिल्म 'टाइगर-3' में भी एक गाना गाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, यशराज बैनर तले बनी 'टाइगर-3' में अरिजीत सिंह का गाना होगा या नहीं, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

    खबरें और भी

    कैसे हुई थी सलमान खान-अरिजीत सिंह की लड़ाई की शुरुआत

    आपको बता दें कि साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब सलमान खान ने अरिजीत सिंह को 'बेस्ट सिंगर' के अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए जब मंच पर बुलाया, तो उस समय अरिजीत कैजुअल लुक और मैसी हेयर के साथ ही मंच पर आ गए। जिसके बाद सलमान खान ने उनका मजाक उड़ाते हुए पूछा, 'तू है विनर'?

    सलमान खान की इस बात का जवाब देने से अरिजीत सिंह भी पीछे नहीं रहें और उन्होंने दबंग खान की बात का जवाब देते हुए कहा, "आप लोगों ने सुला दिया"। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर की ये बात 'टाइगर-3' एक्टर के दिल पर कुछ ऐसी लगी कि उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से उनका गाना 'जग घुमया' हटाकर, उसे खुद अपनी आवाज में गाया।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर-3' का ये होगा हाइलाइट सीन, इतने मिनट का होगा शाह रुख खान का कैमियो?