Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3: 'टाइगर' सलमान खान के बाद सामने आया 'जोया' का फर्स्ट लुक, फुल एक्शन मोड में नजर आईं कटरीना कैफ

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 11:31 AM (IST)

    Katrina Kaif First Look Revealed From Tiger 3 सलमान खान जल्द टाइगर बन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म के टीजर ने पहले ही टाइगर ...और पढ़ें

    टाइगर 3 से कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक आउट, (Instagram Image)
    टाइगर 3 से कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक आउट, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Katrina Kaif First Look Revealed From Tiger 3: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ट्रेलर रिलीज को खबरों में बनी हुई है। इस बीच फिल्म से जुड़ी अपडेट भी सामने आ रही है। हाल ही में सलमान खान का लुक फिल्म से सामने आया था। वहीं, अब जोया यानी कटरीना कैफ का भी फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है।

    टाइगर 3 का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर चंद दिनों बाद रिलीज होने वाला है। ऐसे में मेकर्स भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Trailer: ट्रेलर रिलीज से पहले जारी हुआ 'टाइगर 3' का नया पोस्टर, भाईजान ने शुरू किया काउंटडाउन

    फुल एक्शन मोड में 'जोया'

    टाइगर 3 के लिए फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए 10 अक्टूबर को कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। टाइगर 3 के पोस्टर में एक्ट्रेस फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही हैं, जो इशारा कर रहा है कि फिल्म में जोया पहले से भी ज्यादा दमदार रोल में नजर आएगी।  

    कब रिलीज होगा ट्रेलर

    टाइगर 3 के ट्रेलर की राह देख रहे फैंस के लिए ट्रेलर का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। टीजर के बाद से ही ट्रेलर पर दर्शक नजरे गड़ाए बैठे हैं। हालांकि, अब बस चंद दिनों की दूरी रह गई है। यश राज फिल्म्स टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज करेगा। 

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    टाइगर फ्रेंचाइजी का डायरेक्शन अब तक कबीर खान ने किया था, लेकिन टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। टाइगर की रिलीज डेट की बात करें तो अभी इसका एलान नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। पहली बार टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3: सबसे खतरनाक होगा 'टाइगर' का मिशन, रिलीज से पहले ही सलमान खान ने फिल्म की कहानी पर दे डाला ये अपडेट!

    खबरें और भी